नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “शहर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। सामान्य बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 89 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath