ताइपे, 29 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ताइवान में 19 जुलाई को हुए बस हादसे के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि की गई है। दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
ताइपे, 29 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ताइवान में 19 जुलाई को हुए बस हादसे के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि की गई है। दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 19 जुलाई को तायोयुआन हवाईअड्डे के पास एक यात्री बस हाइवे बैरियर से टकरा गई थी, जिसके बाद इसमें आग लग गई। बस में मौजूद सभी यात्रियों की इस हादसे में मौत हो गई थी। इनमें चीन के एक टूर गाइड सहित 23 पर्यटकों की जान चली गई। बस चालक स्थानीय नागरिक था। इसके अतिरिक्त एक अन्य टूर गाइड भी ताइवान का था।
dharmpath.com dharmpath