Police SI Exam में नकल रोकने होगा AI का उपयोग

पटना: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) उप-निरीक्षकों के 1,275 पदों पर भर्ती के वास्ते प्रारंभिक परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा संचालित प्रणाली का इस्तेमाल करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में रविवार को लगभग 6.60 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में है।

बीपीएसएससी के अध्यक्ष के एस द्विवेदी ने शनिवार को बताया बीपीएसएससी राज्य के सभी 38 जिलों के सभी 613 केंद्रों में परीक्षा के दौरान नकल का पता लगाने और उसे रोकने के लिए एआई संचालित प्रणालियों का उपयोग करेगा। एआई-संचालित प्रणाली परीक्षा के दौरान छात्रों पर नजर रखने के लिए चेहरे की पहचान करने, आंखों पर नजर रखने और अन्य तरीकों का उपयोग कर सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493