व्यापार

एयरबस डिफेंस बनेगी ‘मेक इन इंडिया’ का हिस्सा

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नहार्ड गेरवर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनने की इच्छा जताई। यह जानकारी प्रधनमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान से मिली। बयान में कहा गया है, “उन्होंने देश में एरोस्पेस, रक्षा और …

Read More »

भारती एयरटेल तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा कंपनी

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक संख्या के मामले में वह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। वर्ल्ड सेलुलर इंफोर्मेशन सर्विस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारती एयरटेल की ग्राहक संख्या 30.3 करोड़ हो गई है और इसके साथ ही वह वैश्विक रैंकिंग में एक पायदान ऊपर …

Read More »

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.28 बजे 36.96 अंकों की तेजी के साथ 27,682.11 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.25 अंकों की तेजी के साथ 8,338.65 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित …

Read More »

ग्रीस संकट से निपटने को ठोस योजना नहीं : वित्त सचिव

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। ग्रीस सरकार और कर्जदाता संगठनों के बीच वार्ता विफल हो जाने के बाद ग्रीस से संबंधित घटनाक्रम पर भारत की नजर गड़ी हुई है, लेकिन सरकार के पास इस संकट के देश पर पड़ने वाले प्रभाव से निपटने की कोई ठोस योजना नहीं है। यह बात वित्त सचिव राजीव महर्षि ने सोमवार को कही। उन्होंने …

Read More »

‘राजन का इशारा महामंदी की ओर नहीं था’

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के हाल के एक बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए रिजर्व बैंक ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान का गलत अर्थ लगाया कि विश्व के सामने महामंदी का खतरा है। रिजर्व बैंक ने रविवार शाम एक बयान में कहा, “राजन ने अपने बयान में कहा था कि दुनिया के …

Read More »

एचए 5 स्टार्टअप कंपनियों में करेगा 6 करोड़ रुपये निवेश

हैदराबाद, 29 जून (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े एंजल निवेशकों में से एक हैदराबाद एंजल्स (एचए) ने सोमवार को कहा कि वह पांच स्टार्टअप कंपनियों में छह करोड़ रुपये निवेश करेगा। एचए ने अबतक 11 स्टार्टअप कंपनियों में 15 करोड़ रुपये निवेश किए हैं और एचए में अभी कुल 65 निवेशक हैं। एचए के चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने कहा कि …

Read More »

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबारों में गिरावट

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबारों में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.18 बजे 504.51 अंकों की गिरावट के साथ 27,307.33 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 157.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,223.90 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित …

Read More »

निर्यात में गिरावट के बीच छंटनी की चेतावनी

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। निर्यात में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण कंपनियों में छंटनी की जा सकती है और चालू खाता घाटा पर दबाव बढ़ सकता है। यह चेतावनी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) ने दी है। यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें गवर्नर रघुराम राजन …

Read More »

शेयर बाजार : मानसून, ग्रीस संबंधी घटनाक्रम पर रहेगी नजर

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। शेयर बाजारों में आगामी सप्ताह में मानसून की प्रगति और ग्रीस के साथ कर्ज समझौते के लिए यूरो समूह के मंत्रियों की बैठक पर निवेशकों की निगाह टिकी रहेगी। अगले सप्ताह निवेशकों की नजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंकड़ों, वैश्विक बाजारों के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और …

Read More »

मोदी 1 जुलाई को डिजिटल इंडिया का शुभारंभ करेंगे

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जुलाई को यहां डिजिटल इंडिया सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसका लक्ष्य इस क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इससे जोड़ना है। केंद्रीय सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इस दौरान कई प्रतिष्ठित व्यक्ति इस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493