व्यापार

कच्चे तेल की कीमत 62.83 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार को 62.83 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह सोमवार को दर्ज कीमत 61.57 डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार, रुपये के संदर्भ में …

Read More »

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मजबूती

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 56.13 अंकों की बढ़त के साथ 33,426.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.45 अंकों की बढ़त के साथ 10,371.60 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी …

Read More »

वनप्लस 5टी की बिक्री 21 नवंबर से

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने मंगलवार को वनप्लस 5टी को दुनियाभर में 16 नवंबर को लांच करने की घोषणा की और कहा कि भारत में ‘शुरुआती सेल’ के तहत यह डिवाइस 21 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि न्यूयार्क में वैश्विक लांच के बाद यह बहुप्रतीक्षित डिवाइस …

Read More »

प्रत्यक्ष कर संग्रह अप्रैल-अक्टूबर में 15.2 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। देश का प्रत्यक्ष कर संग्रहण अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में 15.2 फीसदी बढ़कर 4.39 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है, “2017 के अक्टूबर तक हुए प्रत्यक्ष करों के संग्रह के अनंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान शुद्ध संग्रह 4.39 लाख करोड़ …

Read More »

बजाज डोमिनार400 से ट्रांस-साइबेरियन की दुर्गम यात्रा पूरी की

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व की सबसे कठिन मानी जानेवाली सड़क यात्रा – ट्रांस-साइबेरियन ओडिसी में जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय बाइक बनकर बजाज डोमिनार 400 ने इतिहास रच दिया। बजाज ऑटो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस 53 दिवसीय यात्रा में छह देशों, अर्थात उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिजस्तान, कजाकिस्तान, रूस …

Read More »

गोएयर ने सर्दियों में 15 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। किफायती हवाई सेवा प्रदाता विमानन कंपनी गोएयर ने मंगलवार को कहा कि वह अपने अपने नेटवर्क में सर्दियों के दौरान 15 अतिरिक्त उड़ानें शामिल कर रही है। एयरलाइन के मुताबिक, इस साल 29 अक्टूबर से शुरू सर्दियों के कार्यक्रम में गोएयर ने जम्मू और लेह के बीच अपनी दैनिक उड़ान शुरू की थी तथा मुंबई और …

Read More »

नोटबंदी अपने एक खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल : जेटली

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले साल 8 नवंबर को की गई नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास का एक महत्वर्पूण क्षण करार देते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि नोटबंदी का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य देश को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाना तथा काले धन के प्रवाह में कमी लाना था, जिसे प्राप्त कर लिया …

Read More »

ऑफिस 365, कैजाला एप से भारतीय कंपनियां बनेंगी डिजिटल : नडेला

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 और मेड इन इंडिया ‘कैजाला’ एप कई भारतीय उद्योगों को, जिसमें बैंकिंग से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के उद्यम शामिल हैं, डिजिटल रूप से बदलने में मदद कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने मंगलवार को यह बात कही। यहां आयोजित इंडिया टुडे कान्क्लेव में नडेला …

Read More »

सुजुकी ने लांच की भारत की आधुनिक क्रूजर-155सीसी इंटड्रर

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने मंगलवार को नई 155सीसी इंटड्रर लांच की। सुजुकी के मशहूर इंटड्रर श्रेणी से प्रेरित एक खास आलीशान स्टाइलिंग के साथ नई इंटड्रर भारत की आधुनिक क्रूजर है। इस लांच के अवसर पर एसएमआईपीएल के प्रबंध निदेशक सतोशी उचिदा ने कहा, “1985 में इंटड्रर के जन्म के बाद दुनिया …

Read More »

वोडाफोन ने आरकॉम के ग्राहकों के लिए लांच किया पोर्टिग ऑफर

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया है कि रिलायन्स कम्युनिकेशन्स के उपभोक्ता अब पोर्टिग रिक्वेस्ट द्वारा वोडाफोन नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नेटवर्क शटडाउन की समस्याओं से जूझ रहे रिलायन्स कम्युनिकेशन्स (आरकॉम) के उपभोक्ताओं के लिए पोर्टिग और कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493