बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। चीन के शेयर गुरुवार को कमजोरी के साथ खुले। शंघाई कम्पोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,802.31 पर खुले। समचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झेन सूचकांक 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,684.12 पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,023.96 अंकों पर खुला।
Read More »व्यापार
टिम कुक ने सिद्धिविनायक मंदिर में आरती उतारी (लीड-1)
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने भारत दौरे की शुरुआत यहां बुधवार सुबह श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती उतार कर की। गहरे रंग की पतलून और आसमान रंग की कमीज पहने तथा नारंगी अक्षरों में संस्कृत के श्लोक लिखे पीले अंगरखे में कुक ने मंदिर के प्रमुख देवता भगवान गणेश …
Read More »पीएनबी ने बैंकिंग इतिहास का रिकार्ड तिमाही घाटा दर्ज किया (लीड-1)
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बुधवार को मार्च 2016 में समाप्त गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 5,367.14 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले समान अवधि में बैंक को 306.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक ने बुरे ऋण के लिए प्रोविजनिंग करने के कारण इतना …
Read More »ओला देगी सफाई कर्मचारियों के परिवार वालों को प्रशिक्षण
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। टैक्सी एप ओला महिलाओं को उद्यमिता, कौशल विकास एवं आत्म-रक्षा में प्रशिक्षण देगा। ओला ने सफाई कर्मचारियों विशेष रूप से महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें और उनके परिवारों को सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर मंगलवार को हस्ताक्षर किया है। सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय …
Read More »एचवीओसी कर्मियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पैकेज
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को हिंदुस्तान वनस्पति तेल निगम (एचवीओसी) के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2007 के अनुमानित वेतनमानों के आधार पर एक बेहतर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पैकेज की पेशकश करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक …
Read More »इंदौर हवाईअड्डे पर बनेगा कार्गो केंद्र
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इंदौर हवाईअड्डे पर खराब होने कार्गो के केंद्र (सीपीसी) की स्थापना के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) की 1,500 वर्गमीटर भूमि एम. पी. वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कापोर्रेशन (एमपीडब्ल्यूएलसी) को पट्टे पर देने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक …
Read More »भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 46.62 डॉलर
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार 17 मई को 46.62 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो सोमवार 16 मई को 46.18 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल …
Read More »शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 69 अंक नीचे (राउंडअप)
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 69.00 अंकों की गिरावट के साथ 25,704.61 पर और निफ्टी 20.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,870.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.13 अंकों की गिरावट के साथ 25,671.48 पर खुला और …
Read More »‘ताज साइकिल हाइवे’ से साइकल कल्चर को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। ताजमहल के आसपास ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए फायरफोक्स ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगरा से इटावा लॉयन सफारी तक विकसित किए जाने वाले 200 किलोमीटर लंबे ‘साइकिल हाइवे’ को अपना समर्थन देते हुए कहा कि इससे देश में साइकिल कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित हाइवे आगरा-इटावा मेन रोड के साथ-साथ कई ऐतिहासिक और …
Read More »हैवमोर आइसक्रीम अब दिल्ली में भी
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। हैवमोर आइस्क्रीम लिमिटेड ने बुधवार को नई दिल्ली और उत्तर भारत में प्रवेश की घोषणा की। अहमदाबाद की कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अगले 36 महीनों में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जिसके तहत फरीदाबाद में एक लाख लीटर आइसक्रीम की दैनिक उत्पादन क्षमता वाली एक नई अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा स्थापित की …
Read More »
dharmpath.com dharmpath