भारत

भोपाल में सवर्णो का भाजपा दफ्तर व मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

भोपाल, 20 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में एससी-एसटी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन को लेकर सवर्ण समाज का असंतोष बरकरार है। राजधानी में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर काले झंडे लहराए और मंत्री रामपाल सिंह के आवास के बाहर नारेबाजी की। ऊंची जाति के लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह …

Read More »

मीडिया को नियंत्रित कर रही है भाजपा : केजरीवाल

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मीडिया को नियंत्रित कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा कई पत्रकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता ने …

Read More »

पीपीएफ, एनएससी, केवीपी की बचत स्कीमों पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी), लोक भविष्य निधि योजना (पीपीएफ) और किसान विकास पत्र (केवीपी) जैसी छोटी बचत स्कीमों पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ब्याज दर बढ़ा दी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पांच साल से कम अवधि की जमा पर ब्याज दर 0.3 फीसदी …

Read More »

पेट्रोल, डीजल के दाम एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की महंगाई से लोगों को निजात मिलने के आसार कम दिख रहे हैं क्योंकि एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत छह पैसे बढ़कर 82.22 रुपये प्रति लीटर कर …

Read More »

रक्षा मंत्री ने राफेल पर देश को गुमराह किया, इस्तीफा दें : कांग्रेस (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर राफेल लड़ाकू विमानों के मामले में देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की यह टिप्पणी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पूर्व प्रमुख टी. सुवर्णा राजू द्वारा निर्मला सीतारमण के उन दावों को खारिज करने के बाद आई है, …

Read More »

छग : बिलासपुर लाठीचार्ज मामले में एएसपी पर गिरी गाज

रायपुर, 20 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किए गए लाठीचार्ज के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीशनल एसपी नीरज चंद्राकर को वहां से हटाकर मामले की जांच पूरी होने तक रायपुर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। अटल विकास यात्रा के तहत सूरजपुर पहुंचे डॉ.सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस …

Read More »

राष्ट्रपति कोविंद को 5 राजदूतों ने परिचय पत्र पेश किया

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आइसलैंड, नीदरलैंड, गिनी, लिथुआनिया और लक्जमबर्ग के राजूदतों ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना परिचय पत्र पेश किया। जिन राजदूतों ने अपने परिचय पत्र को पेश किया, उनमें आइसलैंड के राजूदत गुडमुंदुर अर्नी स्टेफेनसन, नीदरलैंड के राजदूत मार्टन वेन डेन बर्ग, गिनी की राजूदत फातोमाटा बाल्डे, …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर : पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई

श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गंदेरबल जिले में एक 12 वर्षीय लड़के की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि फैसल की हत्या नशेड़ी अबरार माजिद (21) ने बागीचे में की। फैसल का शव उसके गांव बुसरबाघ के …

Read More »

बिजली चोरी पर सख्ती करेगी सरकार : आर.के. सिंह

लखनऊ, 20 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर को बिजली उपलब्ध कराई जाए, लेकिन इस दिशा में बिजली चोरी रोकने के लिए कठोर कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिजली चोरी करता पाया गया तो तत्काल एफआईआर …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच गोलीबारी

श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की सूचना है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुमलर गांवा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, “राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493