भारत

असम के एनआरसी मुद्दे को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में सोमवार को हंगामा करते हुए इसे अमानवीय करार दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सदन में सुबह कामकाज शुरू होने के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद खड़े होकर हंगामा करने लगे। तृणमूल कांग्रेस के सांसद …

Read More »

हिमाचल में मानसून के रुख में नरमी

शिमला, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों तक सामान्य से भारी बारिश होने और नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद बारिश में कमी आई है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य में जिन नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति थी, उनका जल स्तर अब थोड़ा कम हुआ है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा …

Read More »

आईआरसीटीसी मामले में अदालत ने लालू, राबड़ी को समन भेजा

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2006 के आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव अनुबंध मामले में यहां अदालत ने सोमवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव व अन्य के खिलाफ समन जारी किए। मामला 2006 में रांची और पुरी में दो आईआरसीटीसी होटलों के अनुबंधों के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जिसमें …

Read More »

यमुना के आसपास बसे लोगों की सुरक्षित निकासी पर केजरीवाल की नजर

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को यमुना नदी में बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों से मिलने और विस्थापित लोगों के लिए इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बीच प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर …

Read More »

करुणानिधि की हालत स्थिर

चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष करुणानिधि की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि वह सामान्य हैं। टी.ते.एस एलनगोवन ने आईएएनएस को बताया, “रविवार रात को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ के बाद करुणानिधि की हालत स्थिर है । कावेरी अस्पताल के चिकित्सक उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।” …

Read More »

तेजस्वी, शत्रुघ्न ने ‘सुपर 30’ के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साजिश बताया

पटना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए देशभर में चर्चित संस्थान ‘सुपर 30’ को कुछ लोगों द्वारा बदनाम करने की साजिश की भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने निंदा की है। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी आनंद कुमार के बचाव …

Read More »

यमुना पुल पर अस्थाई तौर पर रेल यातायात बंद

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी रेलवे (एनआर) ने सोमवार को कहा कि आधीरात से पुराने यमुना रेल पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। एनआर अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बीती रात 12.20 बजे यमुना पुल (लोहा पुल) को …

Read More »

मप्र : मंदिरों में उमड़ी भीड़, उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी

भोपाल/उज्जैन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी। राज्य में सावन माह के पहले सोमवार को सुबह से मंदिरों में श्रद्घालु विशेष पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। शिवलिंग को जल और विल्ब पत्र अर्पित कर श्रद्घालु अपनी मनोकामना पूरी …

Read More »

मप्र में कमजोर पड़ा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ी लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का …

Read More »

बिहार में बारिश का दौर जारी

पटना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार जताए हैं। पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493