तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केरल में सोमवार को भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन बाधित कर दिया। मौसम विभाग ने बुधवार तक और बारिश होने का अनुमान जताया है। अलाप्पुझा के चंदिरूर में तिरुवनंतपुरम-मैंगलोर एक्सप्रेस की आखिरी बोगी के ऊपर एक पेड़ गिर गया। इस दौरान लोगों के चोटिल होने की खबर नहीं है। इस घटना की वजह से ट्रेन में …
Read More »भारत
बिहार में फिर ‘पकड़उवा विवाह’, इंजीनियर लड़के को अगवा कर शादी कराई (फोटो सहित)
हाजीपुर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में ‘पकड़उवा विवाह’ का एक और मामला प्रकाश में आया है। यहां रेलवे में कार्यरत इंजीनियर युवक को अगवा कर एक युवती से शादी करा दी गई। बाद में हालांकि युवक की मां ने स्थानीय थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर रेल मंडल में सेक्शन …
Read More »नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सेना के सतर्क जवानों ने साफा वाली गली में संदिग्ध गतिविधियां देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी। सूत्रों ने कहा,”इस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू …
Read More »बिहार में उमस भरी गर्मी जारी
पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रो में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान …
Read More »अमरनाथ यात्रा : 4,195 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
जम्मू, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए सोमवार को जम्मू से 4,195 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इस साल अब तक 1,87,300 से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है। पुलिस ने कहा, “कुल 4,195 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। 2,455 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल जबकि 1,740 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था पहलगाम आधार …
Read More »हिमाचल ने राशन वितरण में पारदर्शिता की पहल शुरू की
शिमला, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता की निगरानी व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। कुल 77.20 लाख उपभोक्ता 4,937 राशन डिपो से सब्सिडी वाला राशन प्राप्त कर रहे हैं और इस साल इस उद्देश्य के लिए 220 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की …
Read More »कश्मीर : यासीन मलिक हिरासत में लिए गए
श्रीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक को रविवार को अनंतनाग जिले से हिरासत में ले लिया गया है। जेकेएलएफ सूत्रों ने बताया कि मलिक शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देकर लौट रहे थे। घर लौटते वक्त उन्हें उनके दो सहयोगियों के साथ हिरासत में ले लिया गया। मलिक को 10 दिनों …
Read More »मोदी ने मिर्जापुर में बाणसागर परियोजना का उद्धघाटन किया (लीड-1)
मिर्जापुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बहुप्रतीक्षित बाणसागर नहर परियोजना सहित कई परियोजनाओं का उद्धघाटन किया। बाणसागर परियोजना से सिंचाई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रधानंमत्री उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को मिर्जापुर पहुंचे। बाणसागर नहर परियोजना से मिर्जापुर और इलाहाबाद के 1.70 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा, जिससे …
Read More »कश्मीर : सड़क हादसे में दंपति की मौत
जम्मू, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में एक सड़क दुर्घटना में रविवार को एक दंपति की मौत हो गई और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने कहा, “मुखयास इलाके में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से कई फुट नीचे खाई में जा गिरा।” मृतकों की पहचान राज मन्हास और उनकी …
Read More »भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी हमले की निंदा की
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में 150 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, “पाकिस्तान में 3 से 4 दिनों के भीतर हुए तीन भयावह आतंकवादी हमलों …
Read More »
dharmpath.com dharmpath