भारत

पंजाब : आप विधायक ने डोप टेस्ट करवाया

चंडीगढ़, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमन अरोड़ा ने गुरुवार को मोहाली के एक सरकारी अस्पताल में मादक पदार्थ सेवन का परीक्षण (डोप टेस्ट) कराया। यह घटनाक्रम पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य करने के आदेश के एक दिन बाद सामने आया है। इन कर्मचारियों में …

Read More »

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से पीट पीटकर की जा रहीं हत्याएं रोकने को कहा

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी कर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बच्चा चोर की अफवाहों से उत्तेजित होकर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की जा रही हत्याओं को रोकने के लिए उपाय करने को कहा गया है। इस परामर्श में राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों से इस …

Read More »

कांग्रेस का गुजरात में 5,000 करोड़ के बिटक्वाइन घोटाले का आरोप

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ‘बिटक्वाइन घोटाले’ का आरोप लगाया। पार्टी ने इस घोटाले में भाजपा के कुछ नेताओं के शामिल होने का अंदेशा जताया और मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता शशिकांत गोहिल ने यहां पत्रकारों से कहा, “यह …

Read More »

गुरुग्राम : स्कूल बस से कुचलकर बच्चे की मौत

गुरुग्राम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। गुरुग्राम में एक स्कूल बस ने गुरुवार को दो वर्ष के बच्चे को कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह बस वाटिका कुंज स्थित विवेक मॉडल स्कूल की …

Read More »

मारपीट मामले में डीएमआरसी, सीआईएसएफ को नोटिस

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो व सीआईएसएफ से पार्किं ग के मुद्दे को लेकर कथित तौर पर स्टेशन प्रबंधकों को पीटने की घटना की जांच करने का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की खंडपीठ ने दिल्ली …

Read More »

सांप्रदायिकता के प्रभाव से हो रही है भीड़ की हिंसा : माकपा

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भीड़ की हिंसा के बढ़ते मामलों के लिए राजनीतिक स्तर पर विफलता को दोषी ठहराते हुए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा है कि हमारे समाज में सांप्रदायिकता और कट्टरपंथ से जुड़े आग्रहों-पूर्वाग्रहों के खुलकर सामने आने की वजह से अमानवीय और अराजक हिंसा हो रही है। माकपा के अधिकारिक मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के संपादकीय …

Read More »

पार्टियों को इलेक्टोरल बॉण्ड से मिले 384 करोड़ के चंदे

भोपाल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राजनीतिक दलों को चुनावी चंदे दिए जाने में पारदर्शिता लाने के मकसद से सरकार और निर्वाचन आयोग की पहल पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)की ओर से इलेक्टोरल बॉण्ड जारी किए गए हैं। बीते तीन माह में दानदाताओं ने 438 करोड़ रुपये से ज्यादा के इलेक्टोरल बॉण्ड राजनीतिक दलों को दान में देने के लिए खरीदे हैं, …

Read More »

कर्नाटक : सरकार ने किसानों का 34,000 करोड़ का कर्ज माफ किया

बेंगलुरू, 5 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को राज्य के लाखों किसानों को राहत पहुंचाते हुए 34,000 करोड़ रुपये तक के कर्ज को माफ कर दिया है। मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश करते हए कहा, “मैं कृषि से जुड़े 34,000 करोड़ रुपये तक के कर्ज को माफ करने का प्रस्ताव रखता हूं। …

Read More »

सुनंदा पुष्कर मामला : शशि थरूर को अग्रिम जमानत मिली (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर थरूर को अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने थरूर को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने व …

Read More »

आप ने उप राज्यपाल, केंद्र से सहयोग का आग्रह किया

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को दिल्ली के उप राज्यपाल और केंद्र सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का पालन करने और काम में किसी अवरोध से बचने के लिए दिल्ली सरकार के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम उप राज्यपाल और केंद्र से न्यायालय के आदेश …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493