भारत

शुजात बुखारी के जनाजे में उमड़ा हुजूम (लीड-1)

श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक शुजात बुखारी के जनाजे में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुखारी की एक दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुखारी को बारामूला स्थित पैतृक गांव खीरी में दफनाया गया। अंतयेष्टि के दौरान यहां की सारी …

Read More »

उप्र : ‘सम्पर्क से समर्थन’ के तहत योगी ने नामचीन हस्तियों से मुलाकात की

लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत कुछ प्रमुख शख्सियतों से मुलाकात की। योगी सुबह पद्मश्री डॉ़ मंसूर हसन (हृदय रोग विशेषज्ञ) के प्राग नारायण रोड स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समर्थन मांगा। यहां मुलाकात के दौरान …

Read More »

केंद्र सरकार दिल्ली के उपराज्यपाल से बात करेगी : संजय सिंह (लीड-1)

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह से मुलाकात की और कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के उपराज्यपाल से वर्तमान स्थिति पर बात करने और शासन को लेकर उठे विवाद का हल ढूंढ़ने पर सहमत हुई है। आप नेता ने संवाददाताओं को बताया, “मैंने उन्हें दिल्ली की …

Read More »

त्रिपुरा : सरकार ने पत्रकारों का मासिक पेंशन 10000 रुपये किया

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार ने पत्रकारों की पेंशन राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है। राज्य के कानून और शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने गुरुवार रात मीडिया से कहा, “मंत्रिमंडल ने पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है। देश में 10,000 रुपये मासिक पेंशन तमिलनाडु के बाद …

Read More »

तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को घेरा

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गया में एक शख्स को बंधक बनाकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस घटना की जितनी …

Read More »

पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ईद की मुबारकबाद दी

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों को शुक्रवार को ईद-उल-फितर की मुबाकरबाद दी। बदनौर ने लोगों से ईद का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का एक लंबा रास्ता तय करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि …

Read More »

झारखंड में 54 लाख रुपये की लूट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एटीएम में नकदी डालने जा रहे आईसीआईसीआई के कर्मचारियों से अज्ञात अपराधियों ने 54 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और बैंक कर्मचारियों से नोटों से भरा बैग छीन लिया। नकदी वैन एटीएम से 100 मीटर से ज्यादा की दूरी पर खड़ी …

Read More »

बिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत

समस्तीपुर, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सभी महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बछवाड़ा के घमटिया से गंगा स्नान कर कई महिलाएं …

Read More »

केंद्र की चुप्पी के विरोध में घर-घर जाकर अभियान शुरू करेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर केंद्र उनकी मांगों को लेकर लगातार चुप्पी साधे रखती है तो वह रविवार से घर-घर अभियान शुरू करेंगे। केजरीवाल ने उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी वीडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं से इसी तरह के अभियान चलाने के लिए कहा। इस अभियान में बिजली दरों में …

Read More »

मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद की मुबारकबाद दी

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फितर के त्योहार पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। राज्यपाल पटेल ने कहा, ” ईद का त्योहार हमें गरीबों और शोषितों के दुख-दर्द …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493