भारत

सपा-बसपा गठबंधन को समर्थन देगी ‘पीएसी’ : श्वेता मिश्रा

बांदा, 12 जून (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के साथ अब सामाजिक संगठनों ने भी दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड अंचल की 19 विधानसभा और चार लोकसभा सीटों में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले सामाजिक संगठन ‘पब्लिक एक्शन कमेटी’ (पीएसी) की प्रमुख …

Read More »

मप्र में उमस का असर बरकरार

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार की सुबह से उसम का असर बना हुआ है। कई हिस्सों में चली हवाओं और बारिश के चलते गर्मी से राहत है। सोमवार शाम को राजधानी में धूलभरी आंधी चली, मगर मंगलवार केा उसम का असर बना हुआ है। …

Read More »

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।” न्यूनतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 49 प्रतिशत दर्ज किया गया। …

Read More »

उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने के साथ ही उमस बढ़ने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने …

Read More »

बातचीत का सुनहरा मौका न गवाएं अलगावादी : महबूबा

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को अलगाववादियों को सरकार से बातचीत का सुनहरा मौका नहीं गंवाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलगाववादियों से बातचीत का प्रस्ताव और रमजान के दौरान संघर्षविराम की घोषणा बातचीत प्रक्रिया की शुरुआत है। यहां एक सेतु के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा, “प्रदेश में अनिश्चितता …

Read More »

बिहार में अभी खैनी पर प्रतिबंध नहीं : नीतीश

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को खैनी (तंबाकू) पर पाबंदी लगाए जाने की खबरों का खंडन करते हुए साफ कर दिया कि राज्य में खैनी पर पाबंदी लगाने का सरकार का अभी कोई इरादा नहीं है। उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि राज्य सरकार खैनी नहीं खाने को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। मुख्यमंत्री …

Read More »

केरल : करीम, बिनॉय, जोस ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

तिरुवनंतपुरम, 11 जून (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ वाम गठबंधन के दो और कांग्रेस नीत विपक्ष के एक उम्मीदवार ने सोमवार को एक जुलाई से रिक्त हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में पूर्व राज्यसभा उपाध्यक्ष पी.जे. कुरियन, केरल कांग्रेस (मणि) के जॉय अब्राहम और माकपा के सी.पी. नारायणन शामिल हैं। तीनों …

Read More »

राहुल ने लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के 71वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “लालू प्रसादजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।” बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार …

Read More »

सदन में केजरीवाल की कम उपस्थिति को लेकर याचिका

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की जिसमें उन्होंने न्यायालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सदन में कम उपस्थिति को देखते हुए उन्हें सदन के सत्र में अधिक शामिल होने का निर्देश देने की मांग की है। अपनी याचिका में …

Read More »

केजरीवाल के रिश्तेदार को जमानत

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) में कथित छह करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार विनय बंसल को सोमवार को यहां जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश कामिनी लाव ने उन्हें दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी और उनसे इतनी ही राशि …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493