भारत

इलाहाबाद बैंक का जोर वसूली पर, 65 एनपीए खातों की सूची आईबीसी को सौंपी

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। सरकार द्वारा संचालित इलाहाबाद बैंक लघु, सूक्ष्म, कृषि एवं खुदरा उधारी पर जोर देने के साथ ही वसूली और अपनी ऋण बुक के पुर्नसतुलन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। बैंक ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी) प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को करीब 12,566 करोड़ रुपये से …

Read More »

असम : घृणास्पद संदेश पोस्ट करने के लिए 13 गिरफ्तार

गुवाहाटी, 11 जून (आईएएनएस)। असम के कार्बी आंगलांग जिले में दो युवकों को बच्चे चुराने के संदेह में ग्रामीणों द्वारा पीट-पीट कर मार दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर घृणास्पद संदेश पोस्ट करने के लिए पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। 10 लोगों को रविवार शाम और …

Read More »

अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को चिकित्सकों की सलाह पर नियमित जांच के लिए यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स के प्रवक्ता बी.एन.आचार्य ने कहा कि वाजपेयी (93) एम्स के निदेशक व पलमोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया के देखरेख में रहेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता वाजपेयी 1996 में कुछ दिनों …

Read More »

केजरीवाल का मोदी से सकारात्मक राजनीति करने का आग्रह

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सकारात्मक राजनीति करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोग नकारात्मक राजनीति की सराहना नहीं करते। केजरीवाल ने कहा, “केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हमारे अधिकारियों को बुला रही है व अनुचित व्यवहार कर रही है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाता है और घंटों …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर : एके-47 छीनने की घटना में 2 गिरफ्तार

जम्मू, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले के एक धार्मिक स्थल से सोमवार को सुरक्षाकर्मियों से दो एके-47 राइफल छीनने की घटना के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। हथियार छीने जाने की रविवार को हुई घटना के बाद अलर्ट जारी किया गया और इलाके में जांचचौकी स्थापित की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि …

Read More »

गोवा : समुद्र तट पर 3 पर्यटकों की डूबने से मौत

पणजी, 11 जून (आईएएनएस)। गोवा के कालांगुट समुद्र तट पर सोमवार को महाराष्ट्र के तीन पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। ये लोग 14 पर्यटकों के समूह का हिस्सा थे, जो महाराष्ट्र के अकोला से सोमवार को गोवा पुहंचे थे और सीधे कालांगुट समुद्र तट आए थे। पुलिस …

Read More »

शोपियां में डीएम आवास के बाहर खिलौना ग्रेनेड फेंका

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के आधिकारिक आवास के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने एक खिलौना ग्रेनेड फेंका। इससे सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग सकते में आ गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बम निरोधक दस्ते को तुरंत बुलाया गया, जिसके बाद पता चला कि यह एक खिलौना …

Read More »

महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता की परिवार सहित हत्या

नागपुर, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता और उसके परिवार के चार सदस्यों की सोमवार सुबह उनके घर में हत्या कर दी गई। जिस समय इनकी हत्या की गई, ये सभी अपने घर में सो रहे थे। नंदनवन पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, यह वारदात शहर के आराधना नगर इलाके में रविवार देर रात …

Read More »

मप्र में एपिडा की तर्ज पर गठित होगा बोर्ड : शिवराज

जबलपुर, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश के किसानों की फसल निर्यात के लिए एपिडा (एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट अथॉरिटी) की तर्ज पर प्रदेश में बोर्ड का गठन किया जाएगा। चौहान ने रविवार को जबलपुर में कृषक समृद्घि योजना के तहत आयोजित राज्यस्तरीय किसान महासम्मेलन को संबोधित करते …

Read More »

उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन में शामिल होने का तेजस्वी का प्रस्ताव ठुकराया

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के महागठबंधन में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकराते हुए कहा कि राजद की जमीन खिसक रही है, इसलिए वे हमें निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही अगली बार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493