भारत

जीएसटी परिषद ने गन्ना किसानों को दी बड़ी राहत : सुशील मोदी

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की शुक्रवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में बिहार जैसे गन्ना उत्पादक राज्यों के किसानों को राहत देने के लिए चीनी पर सेस लगाने एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों को कर में दो प्रतिशत राहत देने के संबंध में मंत्री समूह का गठन करने का निर्णय लिया गया। …

Read More »

एससी-एसटी कानून पर मोदी सरकार का ढुलमुल रवैया : मायावती

पार्टी की ओर से आईपीएन को भेजे गए अपने बयान में बसपा मुखिया मायावती ने एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून, 1989 को लगभग निष्क्रिय बना देने के मामले में मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि वह इस गंभीर मामले का भी सही हल निकाल पाने …

Read More »

अहंकारी अमित शाह को मप्र की जनता देगी जवाब : कांग्रेस

भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब कांग्रेस ने अपने ही अंदाज में दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि आत्ममुग्ध भाजपा को कर्नाटक और बाद में मध्यप्रदेश सहित अन्य चुनावी राज्यों में जनता बताएगी कि वह कितने पानी में है। नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार को …

Read More »

हिंदू आतंकवाद शब्द कांग्रेस की उत्पत्ति : अमित शाह (राउंडअप)

भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल में पार्टी की प्रदेशस्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। साथ ही कांग्रेस पर हिंदू समाज को अपमानित करने, ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द की उत्पत्ति का आरोप लगाया। अमित शाह ने भेल के दशहरा …

Read More »

पत्रकार उपेंद्र राय 3 दिन की सीबीआई हिरासत मे

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। अपने खाते से संदिग्ध लेन-देन करने और झूठी जानकारी देकर देशभर के विभिन्न हवाईअड्डों पर वर्जित क्षेत्रों में जाने के लिए पास हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को तीन दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में दे दिया है। राय को …

Read More »

सुंदर रेलवे स्टेशनों में बल्हारशाह, चंद्रपुर प्रथम, मधुबनी, मदुरै दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश के सुंदर रेलवे स्टेशनों में बल्हारशाह व चंद्रपुर प्रथम, मधुबनी व मदुरै को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है। गांधी धाम, कोटा और सिकंदराबाद को तीसरा पुरस्कार मिला है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को स्टेशन परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। इन रेलवे स्टेशनों को 62 प्रविष्टियों में से चुना गया। …

Read More »

शिवराज राज में मप्र किसान आत्महत्या में तीसरे नंबर पर : कमलनाथ

भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्पोरेट घरानों का समर्थक बताए जाने पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जिस शिवराज सरकार को किसानों की सरकार बता रहे हैं, उनके राज में मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है और …

Read More »

जीएसटी दाखिल करने की सरलीकृत पद्धति 6 महीने में (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को अगले छह महीने में हर महीने रिटर्न दाखिल करने की नई सरलीकृत पद्धति शुरू करने को मंजूरी प्रदान की। हालांकि कंपोजीशन डीलर और शून्य लेन-देन करनेवाले डीलर हर तिमाही पर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। जीएसटी परिषद की 27वीं बैठक के बाद यहां केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण …

Read More »

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय अब शाम में भी खुलेगा

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय आगंतुकों के लिए अब शाम में भी खुला रहेगा। संग्रहालय सप्ताह के अंतिम दिन आगंतुकों के लिए विस्तारित समय शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहेगा। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली एनसीआर में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है। चाणक्यपुरी डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में 11 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला …

Read More »

कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा-पत्र को ‘जुमला’, ‘झूठ का पुलिंदा’ कहा

बेंगलुरू, 4 मई (आईएएनएस)। आगामी 12 मई को होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी घोषणा-पत्र को कांग्रेस ने ‘जुमला’ और ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वरा ने संवाददाताओं को बताया, “इसकी क्या गारंटी है कि भाजपा किसानों के एक लाख रुपये तक के ऋण माफ कर देगी? …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493