भारत

कसौली : महिला अधिकारी के हत्यारे को पुलिस रिमांड

शिमला/कसौली, 4 मई (आईएएनएस)। कसौली की एक अदालत ने महिला टाउन प्लानर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने वाले होटल मालिक को शुक्रवार को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई को क्रियान्वित कराने गई थी। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने पत्रकारों से कहा, “आरोपी विजय …

Read More »

चीनी उपकर पर राज्यों के मंत्रियों का समूह करेगा विचार (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। चीनी उद्योग को संकट से उबारने के मकसद से केंद्र की ओर से उठाए जा रहे कदमों में चीनी पर उपकर (सेस) लगाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मगर, शुक्रवार को हुई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक में चीनी उपकर लगाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया। परिषद ने इस …

Read More »

कर्नाटक चुनाव : भाजपा के घोषणा-पत्र में मुफ्त स्मार्टफोन, लैपटॉप का वादा (लीड-1)

बेंगलुरू, 4 मई (आईएएनएस) कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी किया, जिसमें गरीब महिलाओं को स्मार्टफोन, स्नातक में दाखिला लेने वाले छात्रों को लैपटॉप और किसानों को चीन व इजरायल घुमाने का वादा किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा, “हमारे …

Read More »

मोतिहारी बस हादसे में कोई मरा नहीं, मुख्यमंत्री तक ने शोक जता दी

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गुरुवार को एक यात्री बस के पलट जाने और उसके बाद आग लगने की घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि कई टीमों की जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि बस में किसी …

Read More »

जीएसटी दाखिल करने की नई पद्धति छह महीने में

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को अगले छह महीने में मासिक रिटर्न दाखिल करने की नई पद्धति शुरू करने और जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) का स्वामित्व ग्रहण करने का फैसला लिया। हालांकि काउंसिल ने चीनी उपकर लगाने और डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहन देने को लेकर फैसला टाल दिया जीएसटी परिषद की 27वीं …

Read More »

गुरुग्राम के हुडा मैदान में नमाज की इजाजत नहीं

गुरुग्राम, 4 मई (आईएएनएस)। पुलिस ने जुमे की नमाज अदा करने आए कई मुस्लिमों को यहां के हुडा मैदान से वापस लौटा दिया। मुस्लिम भी बिना कोई समस्या उत्पन्न किए वापस चले गए। सहायक पुलिस आयुक्त अनिल यादव की अगुवाई में 40 पुलिसकर्मियों की टीम को वजीराबाद क्षेत्र के मैदान में तैनात किया गया था। इनलोगों ने मुस्लिमों को यहां …

Read More »

भाजपा के घोषणा-पत्र में मतदाताओं के लिए कुछ नहीं : राहुल

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्नाटक के घोषणा-पत्र की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसमें मतदाताओं के लिए कुछ भी खास नहीं है। उन्होंने कहा, “नई किताबी समीक्षा! नरेंद्र मोदी से प्रेरित भाजपा का कर्नाटक का घोषणा-पत्र खराब तरीके से लिखी गई फंतासी है, जिसे एक कमजोर विषयवस्तु …

Read More »

राजस्थान : जोधपुर व कोटा विवि में कुलपति पद के अतिरिक्त कार्यभार दिए गए

जयपुर, 4 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने राज्य सरकार की सलाह से जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति राधेश्याम शर्मा को और कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति अशोक शर्मा को …

Read More »

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री भुजबल को जमानत (लीड-1)

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शुक्रवार को जमानत दे दी। भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में 14 मार्च, 2016 को गिरफ्तार किए गए भुजबल लगभग दो साल दो महीने से जेल में हैं। उनके अधिवक्ता सुजय कांटावाला ने संवाददाताओं को बताया कि …

Read More »

कलकत्ता उच्च न्यायालय का पंचायत चुनाव में दखल से इंकार

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव कार्यक्रम में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। न्यायालय ने हालांकि चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग की आलोचना की, जिसपर विपक्षी पार्टियों ने विभिन्न बिंदुओं को लेकर सवाल उठाए हैं। न्यायमूर्ति बिश्वनाथ समादर और न्यायमूर्ति अरिंदम मुखर्जी की खंडपीठ ने हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग(एसईसी) की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493