भारत

उप्र : कार्यवाही के दौरान नेता विपक्ष की तबियत बिगड़ी, सदन स्थागित

लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विरोधी दल के नेता रामगोविंद चौधरी की तबियत अचानक बिगड़ गई। इससे सदन में चिंता का माहौल पैदा हो गया और सदस्यों की सहमति से गुरुवार की कार्यवाही को 26 फरवरी को कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। रामगोविंद चौधरी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल …

Read More »

मप्र : भोपाल के गैस पीड़ित उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ करेंगे प्रचार

भोपाल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में भोपाल के यूनियन कार्बाइड पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले पांच संगठनों ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का विरोध करने का ऐलान किया है। इन उपचुनाव में इन संगठनों के नेता भाजपा के खिलाफ प्रचार अभियान चलाएंगे। पांच संगठनों के नेताओं ने गुरुवार को …

Read More »

त्रिपुरा के चारीलाम विधानसभा सीट पर 12 मार्च को होगा मतदान

अगरतला, 15 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के चारीलाम विधानसभा सीट पर 12 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पश्चिमी त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले की चारीलाम विधानसभा सीट जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां राज्य के 59 अन्य विधानसभा सीटों के साथ 18 फरवरी को चुनाव होने थे लेकिन, माकपा उम्मीदवार …

Read More »

जबलपुर का सैन्य अधिकारी ‘हनी ट्रैप’ में फंसा

जबलपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। ‘हनी ट्रैप’ मामले में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर में तैनात एक सैन्य अधिकारी भी गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में शक के दायरे में आ गया है। मिल्रिटी इंटेलिजेंस (एमआई) ने उसके कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया है। कर्नल स्तर के इस …

Read More »

बिहार : उपचुनाव के लिए राजद और कांग्रेस में सीटों पर सहमति

पटना,15 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल कांग्रेस और राजद के बीच बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए सहमति बन गई है। राजद जहां अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस भभुआ विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। राजद के नेता तेजस्वी यादव और …

Read More »

बिहार : पटना में निजी स्कूल के आदेश के खिलाफ अभिभावक सड़क पर उतरे (फोटो सहित)

पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में संत करेंस मांटेसरी स्कूल प्रबंधन के तुगलकी फरमान से परेशान अभिभावकों ने गुरुवार को स्कूल के सामने हंगामा किया और आधे घंटे तक अतिव्यस्तम बेली रोड को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हालांकि सभी अभिभावक बाद में सड़क से हट गए। अभिभावकों का आरोप है कि …

Read More »

बिहार : वृद्घ दंपति की गला रेतकर हत्या

मुंगेर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्घ दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर क्षेत्र निवासी अवकाश प्राप्त अंचलाधिकारी (सीओ) राजनीतिक सिंह कुंवर …

Read More »

योगी ने विधान परिषद सभापति के निर्देश पर जताई आपत्ति

लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कथित एनकाउंटर को लेकर विधान परिषद में हंगामे और उसके बाद सभापति द्वारा सीबीआई जांच के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नोएडा में कोई एनकाउंटर हुआ ही नहीं है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की गरिमा का ख्याल न रखते हुए …

Read More »

असम : वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

गुवाहाटी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। असम के माजुली द्वीप पर वायुसेना का एक माइक्रोलाइट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। माजुली जिले की पुलिस ने दुर्घटना और मौतों की पुष्टि की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सुमोईमारी चपोरी में यह दुर्घटना हुई है। रक्षा विभाग और वायुसेना कर्मी माजुली के लिए रवाना हो चुके …

Read More »

पीएनबी के एमडी ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में घपला उजागर होने पर गुरुवार को बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने कहा कि धोखाधड़ी के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारियों को इस मामले में निलंबित किया गया है और अभी जांच चल रही है। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493