भोपाल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की को बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता के चलते कहीं सामान्य तो …
Read More »भारत
सुषमा जी की मौजूदगी बहुत याद आएगी : आडवाणी
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को अपने करीबी सहयोगियों में से एक बताते हुए उनके निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने याद किया कि जब वह अस्सी के दशक में भाजपा के अध्यक्ष थे, तब वह एक होनहार युवा कार्यकर्ता थीं, जिन्हें …
Read More »मोदी, कोविंद, नायडू ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुषमा स्वराज का निधन मंगलवार रात को हृदयाघात से हो गया था।
Read More »दिल्ली ने अपनी पहली महिला मुख्यमंत्री के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शहर की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इसकी घोषणा करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सुषमाजी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री थीं। दिल्ली दो दिनों के लिए राजकीय शोक मनाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करेगी।” केजरीवाल ने …
Read More »सुषमा स्वराज का निधन-देश में शोक की लहर
दिल्ली– भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन होने की खबर अस्पताल के सूत्रों ने दी है.चूंकि सोशल मीडिया पर सूचना चल रही है की अभी उनकी हालत गंभीर है अतः पुष्टि कर ही भरोसा करें।
Read More »कश्मीरियों को भविष्य में केंद्र सरकार के फैसले का लाभ मिले : मायावती
लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले का सही लाभ वहां के लोगों को आगे मिलेगा। मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, “संविधान की ‘सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक न्याय’ की मंशा को देश भर …
Read More »दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई जगहों पर ट्रैफिक जाम
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को भारी बारिश हुई, जिससे विभिन्न जगहों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जहां राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, वहीं कुछ हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। कुछ क्षेत्रों में भार बारशि के चलते पेड़ उखड़ गए, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। …
Read More »दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील (लीड-1)
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रायबरेली में 28 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर तक नई दिल्ली पहुंचेंगे। उन्हें विमान द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया जा रहा है। ऐरोमेड एयर एंबुलेंसिज द्वारा जारी बयान के अनुसार, वकील, डॉक्टर राजेंद्र सिंह और एक पैरामेडिक को विमान …
Read More »जौहर यूनिवर्सिटी में दीवार पर चिपकाए गए नोटिस को लेकर विरोध प्रदर्शन
रामपुर (उत्तर प्रदेश), 6 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मेडिकल छात्रों ने उत्तर प्रदेश मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के अधिकारियों की एक टीम द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर में दीवार पर एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले अनिवार्य निरीक्षण के लिए टीम ने सोमवार को …
Read More »उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील को विमान से दिल्ली भेजा जाएगा
लखनऊ, 6 अगस्त (आईएएनएस)। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह को मंगलवार सुबह लखनऊ से विमान द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा जाएगा। एरोमेड एयर एंबुलेंसिज द्वारा जारी बयान के अनुसार, वकील और उनकी देखभाल करने वाले को जल्दी ही विमान द्वारा दिल्ली भेजा जाएगा। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को सोमवार शाम विमान द्वारा दिल्ली ले जाया गया और …
Read More »
dharmpath.com dharmpath