नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और इटली ने बुधवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें इस क्षेत्र में एक व्यापक अंतर-मंत्रालयी और अंतर-संस्थानिक सहयोग स्थापित करने की बात शामिल है। इस एमओयू पर स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और उनके आगंतुक इटली के समकक्ष बिट्रिस लोरेंजिन ने हस्ताक्षर किए। …
Read More »भारत
राहुल के सोमनाथ मंदिर दौरे से भड़का विवाद (राउंडअप)
गांधीनगर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। राहुल के इस मंदिर दौरे से एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी आस्था को लेकर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू भक्त हैं। यह …
Read More »उप्र : स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी
बताया गया है कि ऑटो को बचाने की कोशिश में चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और अनियंत्रित होकर बस पलट गई। सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे नौ स्कूली बच्चों और दो अध्यापिकाओं को लेकर जा रही विश्व भारती पब्लिक स्कूल की बस गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास …
Read More »सिंगापुर के रक्षामंत्री ने फिर की तेजस की तारीफ
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के रक्षामंत्री एनजी इंग हेन ने बुधवार को एक बार फिर भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ की तारीफ की। एनजी मंगलवार को तेजस की उड़ान भरने के बाद विमान और पायलट दोनों से प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा, “अक्सर ऐसा नहीं होता है कि दूसरे देश के रक्षामंत्री को हल्के लड़ाकू विमान तेजस …
Read More »राहुल को बदनाम करने की भाजपा की साजिश : कांग्रेस
अहमदाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर के दौरे के बाद वहां रखे रजिस्टर की प्रविष्टियों में जालसाजी करने को एक ओछी साजिश बताया। कांग्रेस ने राहुल गांधी को एक ‘हिंदू भक्त’ व ‘शिव भक्त’ बताया। जल्दबाजी में बुलाए गए एक …
Read More »कानपुर में दिनदहाड़े 2 लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या
जिले के फीलखाना थाना क्षेत्रांतर्गत चावल मंडी में रहने वाले सतीश कश्यप (55) बुधवार सुबह मोहल्ला महेश्वरी मोहाल में एक नेता से मुलाकात के बाद वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ थाना कोतवाली नगर निवासी ऋषभ पांडे (32) भी थे। बताते हैं कि दोनों अभी कालेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने दोनों को चाकुओं से …
Read More »जीएसटी मार्च से सभी के लिए आसान : केंद्रीय मंत्री
कोलकाता, 29 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को यहां कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) साल 2018 के मार्च से बेहद आसान हो जाएगा, क्योंकि सरकार लोगों की चिंताओं पर गौर कर रही है और इसे इतना आसान कर दिया जाएगा कि किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। मर्चेट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड …
Read More »भारत व अफगानिस्तान के बीच सदियों पुराने संबंध : संस्कृति मंत्री
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच साझा मूल्यों का जिक्र करते हुए संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। शर्मा ने कहा, “काबुल में चार गुरुद्वारे और दो मंदिर अफगानिस्तान के सहिष्णु और विविध समाज को दर्शाते हैं।” संस्कृति मंत्री ने कहा, “संगीत, …
Read More »भाजपा ने शिवराज के 12 साल के कार्यकाल का जश्न मनाया (लीड-1)
भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने विकास पर्व के रूप में मनाया। भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर चौहान को बधाई दी, वहीं जिला और मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री के …
Read More »नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तान की सेना की बीच भारी गोलीबारी
जम्मू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ …
Read More »
dharmpath.com dharmpath