भारत

उप्र : निकाय चुनाव में योगी करेंगे जनसभाएं

लखनऊ , 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद हो रहे निकाय चुनाव में योगी के दमखम और जनता के बीच उनके विश्वास को लेकर कड़ी परीक्षा होनी है। योगी ने भी पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। वह अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मंगलवार को राम …

Read More »

गब्बर सिंह के हमले की तरह आधी रात लागू की गई नोटबंदी, जीएसटी : राहुल

बेचराजी(गुजरात), 13 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए सोमवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) ने आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और नोटबंदी लागू की थी और फिल्म ‘शोले’ का खलनायक गब्बर सिह भी आधी रात को ही लोगों पर हमले करता था। उन्होंने कहा, “नोटबंदी और …

Read More »

मेडिकल कॉलेज घोटाले की एसआईटी जांच पर फैसला मंगलवार को

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ओडिशा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एसआईटी जांच करवाने की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा। डेढ़ घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविल्कर की पीठ ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया और कहा कि संस्थान को पहले ही …

Read More »

‘पद्मावती’ के बजाए राजस्थानी महिलाओं की साक्षरता पर ध्यान दें : थरूर

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की आलोचना करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि फिल्म पर विवाद राजस्थानी महिलाओं की स्थिति पर ध्यान देने का एक मौका है और शिक्षा ‘घूंघट’ या सिर पर पर्दे से ज्यादा महत्वपूर्ण है। थरूर ने ट्वीट कर कहा, …

Read More »

शशिकला के करीबियों के परिसरों की तलाशी 5वें दिन भी जारी

चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक नेता और भ्रष्टाचार के मामले में कारावास की साज काट रही वी.के. शशिकला के सगे-संबंधियों व उनके कारोबारी साथियों के घरों और परिसरों में आयकर विभाग की तलाशी पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रही। तलाशी में बरामद की गई नकदी, सोना और संपत्ति के कागजात के बारे में आयकर अधिकारी अभी कुछ भी स्पष्ट …

Read More »

हरियाणा : मंत्री अनिल विज पद्मावती की रिलीज रोकने के पक्ष में

चंडीगढ़, 13 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार को फिल्म पद्मावती के विरोधी समूह में शामिल हो गए और उन्होंने सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की। विज ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को फिल्म पद्मावती की रिलीज लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोक देनी …

Read More »

सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए क्षमता निर्माण आवश्यक : नड्डा

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से कमी लाने के लिए सभी स्तरों पर योजना बनाने, क्षमता निर्माण और सभी क्षेत्रों के बीच आपसी तालमेल तथा सटीक जानकारी की आवश्यकता है। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना भी बेहद जरूरी है। नड्डा ने …

Read More »

हल्दिया, फरक्का में मॉडल टर्मिनल के लिए ठेका आवंटित

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने हल्दिया तथा फरक्का के नए नौवहन लॉक पर मल्टी मॉडल टर्मिनल के लिए तकनीकी समर्थन सेवा प्राप्त करने के लिए एक नामी कंसलटेंट को ठेका दिया है। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ये परियोजनाएं राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (गंगा नदी) पर जल मार्ग विकास परियोजना (जीएमवीपी) का हिस्सा हैं और 5369 …

Read More »

राजनाथ ने साइबर अपराध से निपटने के उपायों की समीक्षा की

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वित्तीय क्षेत्र में धोखाधड़ी को रोकने के लिए पिछले 19 सितम्बर को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में राज्यों और विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राजनाथ को बताया गया कि उनकी अध्यक्षता में 19 सितम्बर, …

Read More »

ग्वालियर-भोपाल ट्रेन का मार्ग बदला तो हजारों यात्री परेशान होंगे : सिंधिया

गुना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-भोपाल की ट्रेन का मार्ग बदलने की चर्चाओं के बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा है कि अगर ऐसा हुआ, तो हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सिंधिया के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव पांडे ने सोमवार को बताया कि यह इंटरसिटी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493