भारत

उप्र : मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी सहित 5 घायल

पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजकीय मुद्रणालय के पास लूट को अंजाम देने वाले बदमाश माल बांट कर अगली घटना की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना सिविल लाइन व थाना कोतवाली मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इस बीच पहुंचे बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी को भांपते …

Read More »

गोरखपुर अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति का अनुबंध मार्च में ही समाप्त हो गया था

लखनऊ, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई 60 से ज्यादा बच्चों की मौतों पर प्रदेश सरकार अपना बचाव करने में जुट गई है। वहीं, ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले फर्म का कहना है कि अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति का अनुबंध मार्च में ही समाप्त हो गया था। उसके बाद …

Read More »

भोपाल में इंडिया आसियान यूथ समिट सोमवार से

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 से 19 अगस्त तक इंडिया आसियान यूथ समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश राज्यमंत्री जनरल वी़ क़े सिंह करेंगे। राज्य के जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम में …

Read More »

गोरखपुर में बच्चों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी : अजाद

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस हृदय विदारक घटना के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। आजाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “ये मौत नहीं हत्या है और सरकार को इसके लिए बिना शर्त देश, …

Read More »

मेघालय का दक्षिण गारो हिल्स बाढ़ की चपेट में

शिलांग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण गारो हिल्स जिले का मुख्यालय बाघमारा और मेघालय से लगे अन्य इलाके गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। जिला पुलिस प्रमुख अब्राहम टी. संगमा ने आईएएनएस को बताया कि यद्यपि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन कई लोग बाढ़ के कारण …

Read More »

मेधा ने धार जेल में उपवास तोड़ा, अगली सुनवाई 17 को (फोटो सहित)

धार, 12 अगस्त (आईएएनएस)। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने से डूब में आने वाले गांव के लोगों की हक की लड़ाई लड़ रहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर ने विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के अनुरोध पर शनिवार शाम अपना 17 दिन से चल रहा उपवास खत्म कर दिया, मगर वह अभी जेल में …

Read More »

कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी

श्रीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकवादियों को एक गांव में घेर लिया है और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षा बलों ने शोपियां के …

Read More »

उप्र : साइबर हमला कर एटीएम लूटने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने भदोही कोतवाली के धौरहरा पुल से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने मीडिया से कहा, “सभी आरोपी जौनपुर जिले से संबंधित हैं। जिले में घटित टप्पेबाजी, साइबर क्राइम व एटीएम हैक करके व बदल कर पैसा निकालने की घटनाओं के नियंत्रण व अभियुक्तों की …

Read More »

सरकार का चीनी पर आयात शुल्क खत्म करने की संभावना से इनकार

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को देश में चीनी की कमी से संबंधित खबरों को खारिज करते हुए चीनी पर आयात शुल्क खत्म करने की संभावना को नकार दिया। पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, “चीनी उत्पादन का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है। पिछले सीजन का बचा हुआ स्टॉक अभी 42 लाख …

Read More »

दिल्ली में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के आनंद विहार में किराए के कमरे से सट्टेबाजी का धंधा चला रहे गिरोह को गिरफ्तार किया गया। वर्मा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493