भारत

पिछले 2 साल के दौरान देशभर में 597 एटीएम घटे : आरबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पिछले दो साल के दौरान देशभर में एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) की संख्या में 597 की कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 के आखिर में देशभर में एटीएम की कुल संख्या 2,22,300 थी, जो 31 मार्च, 2019 को घटकर 2,21,703 रह गई। आरबीआई की रिपोर्ट ‘बेंचमार्किं गइंडियाज …

Read More »

बिहार : मुजफ्फरपुर में फिर संदिग्ध एईएस का कहर, 12 बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार में इस गरमी में भी संदिग्ध एईएस से बच्चों के असमय काल के गाल में समाने का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर संदिग्ध एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) नामक बीमारी से 12 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि अभी भी 15 बच्चों का इलाज यहां के दो अस्पतालों …

Read More »

रांची में 30 हजार लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची में 30 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के संचालन का काम देख रहे आयुष मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “13 जून को रांची …

Read More »

गोवा हवाई अड्डे की सेवाएं 2 घंटे के लिए निलंबित

पणजी, 8 जून (आईएएनएस)। गोवा के डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ान संचालन को शनिवार दोपहर को दो घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मिग-29के विमान से जुड़ा एक वियोज्य ईंधन टैंक रनवे पर गिर गया, जिससे हर तरफ ईंधन फैल गया और …

Read More »

वेतन में देरी पर कर्मी पेड़ पर चढ़ा, दी आत्महत्या की धमकी

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया नगरपालिका में एक संविदा कर्मचारी पेड़ पर चढ़ गया और उसने वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 18 महीनों से वेतन का भुगतान न किए जाने पर व्यक्ति ने यह हरकत की। पुलिस ने कहा, “अनुबंध के आधार पर काम करने वाला …

Read More »

पटना में इंजीनियर 14 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ बरामद

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने शनिवार को पटना के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) सुरेश प्रसाद यादव और कैशियर अखिलेश कुमार को 14 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाद में कार्यपालक अभियंता के घर से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की गई। निगरानी …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर बैंक के चयरमैन बर्खास्त

श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। राज्य सरकार ने शनिवार को परवेज अहमद को जम्मू एवं कश्मीर बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया। शनिवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया, “परवेज अहमद अब बैंक के निदेशक मंडल में शामिल नहीं रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप अब वह बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर भी नहीं …

Read More »

आंध्र प्रदेश में 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली (लीड-1)

अमरावती, 8 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के शपथ लेने के नौ दिन बाद राज्य के नए मंत्रिमंडल ने शनिवार को यहां शपथ ली। मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शामिल हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 30 मई को अकेले शपथ ली थी। राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने वेलागापुडी में राज्य सचिवालय के पास …

Read More »

आंध्र प्रदेश के 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली

अमरावती, 8 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के नए मंत्रिमंडल ने शनिवार को यहां शपथ ली। मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शामिल हैं। राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने वेलागापुडी में राज्य सचिवालय के पास आयोजित एक समारोह में तीन महिलाओं सहित नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने 30 मई को अकेले …

Read More »

केरल में मानसून ने दी दस्तक : आईएमडी (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। एक सप्ताह की देरी के बाद मानसून शनिवार को केरल तट पर पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य के तटीय इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जिसके शाम को तेज होने की उम्मीद है। इस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493