भारत

1 दिन के विराम के बाद फिर घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट बुधवार को थम गई थी, जिसके बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में गुरुवार को दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे …

Read More »

बिहार में आंशिक बदली, बारिश के आसार नहीं

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने एक-दो दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार किया है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है …

Read More »

योग दिवस से पहले मोदी ने ताड़ासन का वीडियो पोस्ट किया

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने एनीमेशन का ताड़ासन करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस आसन से शरीर सभी प्रकार के योग आसनों के लिए तैयार हो जाता है। एनीमेशन ने ताड़ासन या माउंटेन पोज का प्रदर्शन करते हुए …

Read More »

मप्र में लू का असर, तापमान 48 डिग्री पर पहुंचा

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार को तेज गर्मी है। कई हिस्सों में लू का असर है। बीते 24 घंटों में राज्य में नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है, तापमान में इजाफा हो रहा …

Read More »

बिहार में सूखे की आशंका, सरकार ने शुरू की तैयारी

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार में मई तक सामान्य तौर पर 51़ 0 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी परंतु अब तक मात्र 32़ 9 मिलीमीटर बारिश हुई है। ऐसे में राज्य में सूखे की आशंका को लेकर उससे निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जलस्रोतों का जहां जीर्णोद्धार कराने के निर्णय किए गए हैं वहीं चापाकलों की …

Read More »

मप्र के भाजपा विधायक का इस्तीफा मंजूर

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद गुमान सिंह डामोर द्वारा विधानसभा की सदस्यता से दिए गए इस्तीफे को विधानसभाध्यक्ष नारायण प्रसाद प्रजापति ने मंजूर कर लिया है। विधानसभा के अवर सचिव मुकेश मिश्रा ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 15वीं विधानसभा में झाबुआ से निर्वाचित भाजपा विधायक गुमान …

Read More »

नर्मदा के हालात देखने कंप्यूटर बाबा ने मांगे हेलीकॉप्टर

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा नर्मदा नदी के हालात का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर चाहते हैं। नर्मदा नदी इन दिनों अवैध खनन और अतिक्रमण को लेकर चर्चा में है। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कंप्यूटर …

Read More »

शुद्घ वातावरण के लिए अधिक वृक्षारोपण किया जाए : योगी

लखनऊ, 5 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शुद्घ वातावरण के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर …

Read More »

राजग की जीत की भविष्यवाणी करने पर निलंबित उज्जैन के प्रोफेसर को राहत

इंदौर, 5 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में राजग को 300 से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी करने पर निलंबित किए गए मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय की ज्योतिष विज्ञान अध्ययनशाला के प्रमुख प्रोफेसर राजेश्वर शास्त्री उर्फ राजू मुसलगांवकर को उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ से राहत मिली है। उनके निलंबन पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा …

Read More »

संगीतकार बालाभास्कर की मौत दुर्घटना नहीं थी : सोबी

तिरुवनंतपुरम, 5 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय मलयालम संगीतकार बालाभास्कर की मौत के बारे में हैरान करने वाले खुलासे में प्रसिद्ध स्टेज कलाकार कलाभवन सोबी ने बुधवार को कहा कि यह दुर्घटना नहीं थी। पिछले सप्ताह उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने बालाभास्कर की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ मिनट बाद संदेहास्पद चीजें गौर की थीं। इस दौरान सोबी खुद राज्य …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493