श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर बैंक के कॉर्पोरेट मुख्यालय पर शनिवार को लगभग 10 घंटे छापेमारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो (एसीबी) ने कहा कि उसने बैंक में कथित फर्जी नियुक्तियों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री जब्त की है। एसीबी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, “एसीबी कश्मीर ने …
Read More »भारत
सियाचिन में हथौड़े से अंडे तोड़ते हैं सैनिक
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सियाचिन में जीवन कितना कठिन है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां तैनात सैनिकों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अंडों को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे हैं। सियाचिन में तापमान शून्य से नीचे 40 डिग्री से लेकर शून्य से नीचे 70 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता …
Read More »मालदीव ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया (लीड-1)
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। मालदीव सरकार ने शनिवार को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने माले में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह सम्मान प्राप्त किया। एक बयान के अनुसार, यह सम्मान भारत और मालदीव के बीच चिरकालीन और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजूबत करने की दिशा में प्रधानमंत्री …
Read More »कॉलेजियम की अनेदखी कर मप्र में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिशों को नजरंदाज करते हुए केंद्र सरकार ने रविशंकर झा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 10 जून से प्रभावी होगी। भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 10 मई को न्यायमूर्ति …
Read More »ठाकरे के अयोध्या दौरे से राम मंदिर में मदद नहीं मिलेगी : आठवले
मुंबई/दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को राजग सहयोगी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अगले हफ्ते अयोध्या दौरे की योजना पर चुटकी ली। आठवले ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, “यदि ठाकरे 10 बार अयोध्या जाएं तो भी राम मंदिर में कोई मदद तबतक नहीं मिलेगी, जबतक सर्वोच्च न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता।” शिवसेना …
Read More »ब्रेन-डेड व्यक्ति ने 4 लोगों को दी जिंदगी
पुणे, 8 जून (आईएएनएस)। पुणे में ब्रेन-डेड घोषित एक व्यक्ति ने चार लोगों को नए जीवन का तोहफा दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ब्रेन-डेड घोषित व्यक्ति के परिवार ने उसके जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के जरूरतमंद मरीजों को उसके अंग दान किए हैं। 32 वर्षीय वेल्डर को कुछ दिनों पहले स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिसके …
Read More »हरियाणा में 20 हजार सरकारी पद भरे जाने की तैयारी
झज्जर, 8 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले 100 दिनों में स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ 20,000 सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के अलावा समाज के हर वर्ग की …
Read More »दार्जीलिंग नगरपालिका में भाजपा को बहुमत
दिल्ली/कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के 17 पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद शनिवार को भाजपा ने दार्जीलिंग नगरपालिका में बहुमत हासिल कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस और उसके सहयोगी बिनॉय तमांग को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के एक गुट के नेता ने झटका दिया। पार्टी नेता मुकुल रॉय और दार्जीलिंग के सांसद …
Read More »सास की पिटाई के आरोप में बहू गिरफ्तार (लीड-1)
चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी रही अपनी सास को पीटने के दौरान कैमरे में कैद हुई एक बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री …
Read More »जम्मू एवं कश्मीर बैंक के चेयरमैन बर्खास्त (लीड-1)
श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। राज्य सरकार ने शनिवार को परवेज अहमद को जम्मू एवं कश्मीर बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया। शनिवार को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया, “परवेज अहमद अब बैंक के निदेशक मंडल में नहीं रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप अब वह बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर भी नहीं रहेंगे।” …
Read More »
dharmpath.com dharmpath