कोहिमा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नागालैंड के दीमापुर में मंगलवार को एक पुल ढहने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दीमापुर में क्रिश्चियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च (रेफरल) हॉस्पिटल के निकट पुल गिरने की यह घटना हुई। दीमापुर के पुलिस आयुक्त लिमासुनेप जमीर ने आईएएनएस से …
Read More »भारत
आतंकवादियों को पूरे दमखम के साथ रौंद डालो : स्टालिन
चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा करते हुए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि बेरहम आतंकवादियों को पूरे दम खम के साथ खत्म किया जाना चाहिए। स्टालिन ने ट्वीट किया, “अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर कायराना आतंकवादी हमला घृणास्पद है। कायरों ने निर्दोष तीर्थयात्रियों पर हमला किया। बेदिल आतंकवादियों को पूरे …
Read More »पंजाब : आप नेता फुल्का का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा
चंडीगढ़, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं वरिष्ठ वकील एच. एस. फुल्का ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। फुल्का ने 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के लंबित मुकदमों को लड़ने में समय देने के उद्देश्य से इस्तीफा दिया है। फुल्का ने विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह को मंगलवार …
Read More »अपोलो ने डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट दाता समुदाय बनाया
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अपोलो हॉस्पिटल ने गोदरेज हिट स्प्रे के साथ भागीदारी में मंगलवार को डेंगू के मरीजों के लिए भारत के पहले ऑनलाइन ‘प्लेटलेट दाता समुदाय’ की शुरुआत की। डेंगू का वायरस मरीज के शरीर से प्लेटलेट की संख्या को घटा देता है। यह बहुत छोटी रक्त कोशिकाएं होती है जो शरीर में रक्त बहने से रोकने …
Read More »उप्र : कांवड़ यात्रा के चलते लखनऊ पूर्वी में धारा 144 लागू
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर पूर्वी वीरेंद्र पांडेय ने बताया, “श्रावण मास में शिवभक्त कांवरियों द्वारा नदियों से जल भरकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवस्था भंग की जा सकती है, इसलिए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लखनऊ पूर्वी क्षेत्र में धारा 144 को लागू कर दिया गया है।” उन्होंने बताया कि यह …
Read More »विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव को ठीक से नहीं संभाल सका : अमर्त्य सेन
कोलकाता, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति चुनाव को उस तरीके से नहीं संभाल पा रही हैं, जिस तरह से उन्हें संभालना चाहिए। सेन ने फिल्म निर्देशक सुमन घोष द्वारा उनके जीवन पर निर्मित वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “मुझे लगता है कि प्रमुख विपक्षी …
Read More »नगालैंड के मुख्यमंत्री 15 जुलाई तक बहुमत साबित करें : राज्यपाल
कोहिमा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नगालैंड के राज्यपाल पी.बी.आचार्य ने प्रदेश में सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में भारी अंतर्कलह तथा मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग के मद्देनजर मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्सु को 15 जुलाई तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “यह निर्देश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग द्वारा राज्य में नई सरकार के गठन …
Read More »उप्र : 6 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने बताया, “प्रभारी थाना महाराजगंज विवेक यादव की टीम मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मनोगा का पुरा पुलिया के पास से बदमाश करिया यादव को एक कट्टे व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।” यादव ने बताया, “गिरफ्तार बदमाश कई धाराओं में वर्ष 2011 …
Read More »अमरनाथ हमला : महबूबा सरकार ने बस चालक को नकद इनाम की घोषणा की
श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मंगलवार को उस बस चालक को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की, जिसने सोमवार रात आतंकवादी हमले के दौरान अपनी सूझबूझ, साहस और वाहन चलाने की दक्षता से कई लोगों की जान बचाई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बस में 61 यात्री सवार थे, जिनमें …
Read More »मंत्री नरोत्तम को लेकर शिवराज धर्मसंकट में!
भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज के मामले में फंसने पर उनकी विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराता देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्मसंकट में पड़ गए हैं। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मिश्रा अब राष्ट्रपति चुनाव में मतदान कर पाएंगे? भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री …
Read More »
dharmpath.com dharmpath