कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि देश में ‘आर्थिक आपातकाल’ अभी भी जारी है और लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक पैसे निकालने की आजादी नहीं है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो आयकर विभाग के उस विज्ञापन का जिक्र कर रही थीं जिसमें लोगों को 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा के नकद …
Read More »भारत
झारखंड : नक्सलियों ने 9 वाहनों में आग लगाई
रांची, 2 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को धन देने से इनकार करने पर नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 9 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने मधुबन पुलिस थाने के तहत आने वाले बागबंध गांव में एक निजी सड़क निर्माण कंपनी के शिविर दफ्तर पर धावा बोला। उन्होंने वहां काम कर …
Read More »कश्मीर के विद्यार्थियों को हरियाणा में दाखिले में 10 प्रतिशत रियायत
चंडीगढ़, 2 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य के विद्यार्थियों को अब हरियाण में दाखिला लेने पर 10 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में नया कानून बनाया है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर से संबंध रखने वाले छात्रों की सुविधाओं को देखते हुए और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में …
Read More »पर्यावरण के प्रति प्यार, स्नेह, सम्मान की जरूरत : राजेंद्र साक्षात्कार (विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर विशेष)
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। जल पुरुष के नाम से मशहूर पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह का मानना है कि आज प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उसके प्रति प्यार, स्नेह और सम्मान जताने की जरूरत है। राजेंद्र ने यह बात ऐसे समय में की है, जब दुनिया आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारी में है। नई …
Read More »मेनका गांधी पीलीभीत के अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेनका के एक सहयोगी ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, “मेनका गांधी को पेटदर्द की शिकायत के बाद दोपहर 3 बजे पीलीभीत के एक सरकारी अस्पताल …
Read More »तमिलनाडु : जंगली हाथी ने चार लोगों को रौंदकर मार डाला
चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास शुक्रवार को एक आवासीय कॉलोनी में घुस आए एक जंगली नर हाथी ने चार लोगों की रौंद कर मार डाला। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है। यहां मिली रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी को बेहोश किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार हाथी कोयंबटूर के निकट गणेशपुरम इलाके में पहुंच …
Read More »बिहार : राजद ने भी 12वीं के परीक्षा परिणाम पर उठाए सवाल
पटना, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के नेता भले ही 12वीं के परीक्षाफल को लेकर सरकार का बचाव कर रहे हों, परंतु राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वाले शिक्षकों पर ही सवाल खड़ा करते हुए परीक्षाफल को त्रुटिपूर्ण बताने लगे हैं। पटना के मनेर विधानसभा से विधायक और …
Read More »छिंदवाड़ा में प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर जान दी
छिंदवाड़ा, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली और उसके बाद उसके प्रेमी ने भी उसी कुएं में कूदकर जान दे दी। अमरवाड़ा थाने के प्रभारी अनिल सिंघई ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया है कि पिपरिया राजगुरु गांव में रहने वाली शिवानी वर्मा (18) का गांव के ही …
Read More »दुर्घटनाग्रस्त सुखोई के पायलट का पार्थिव शरीर केरल पहुंचा, शनिवार को अंत्येष्टि
तिरुवनंतपुरम, 2 जून (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में 23 मई को सुखोई-30 दुर्घटना में मारे गए भारतीय वायुसेना के पायलट एस.अचुदेव (25) का पार्थिव शरीर एक विशेष विमान से शुक्रवार सुबह केरल लाया गया। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मृतक के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पायलट के पार्थिव शरीर की अगवानी करने के लिए हवाईअड्डे पर भारी तादाद में लोग …
Read More »उप्र : हाईस्कूल, इंटर परीक्षा परिणाम 9 जून को घोषित होंगे
लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम नौ जून को घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर ही अंकपत्रों एवं प्रमाणपत्रों को विद्यालयों तक पहुंच दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अगली कक्षा …
Read More »
dharmpath.com dharmpath