मुंगेर, 25 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की हत्या के मामले में बिहार के मुंगेर जिले की एक अदालत ने गुरुवार को पांच नक्सलियों को मौत की सजा सुनाई। म्ांुगेर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति स्वरूप ने खड़गपुर थाना कांड संख्या 83/14 के तहत सीआरपीएफ के …
Read More »भारत
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में फडणवीस, अन्य का बचना दैवीय कृपा : अमिताभ
लातूर, 25 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम का बाल-बाल बचना दैवीय कृपा है। अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वीडियो साझा की। अमिताभ (74) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर जा रहा था और यह …
Read More »उत्तरकाशी में बस दुर्घटना में मरे 22 लोगों का शव इंदौर भेजा गया
देहरादून, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तरकाशी में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में मारे गए 22 तीर्थयात्रियों का शव एक विशेष विमान के जरिए गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर भेजा गया। इस विमान में एक मेडिकल टीम की देखरेख में छह घायल यात्री भी सवार थे। इंदौर का यह समूह वार्षिक चार धाम यात्रा पर गया था। इस दौरान यात्रियों …
Read More »संजय मित्रा ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। संजय मित्रा ने गुरुवार को रक्षा सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्होंने जी. मोहन कुमार का स्थान लिया है। मित्रा पश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रक्षा सचिव के रूप में उनके नाम की घोषणा 10 मई को की गई थी। मित्रा इससे पहले सड़क एवं परिवहन सचिव थे। उनकी नियुक्ति …
Read More »हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे फडणवीस (लीड-1)
लातूर (महाराष्ट्र), 25 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम के पांच सदस्य उस समय बाल-बाल बच गए जब लातूर में गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के फौरन बाद उनका हेलीकॉप्टर सीधे जमीन पर गिर (क्रैश लैंडिंग) गया। राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर वीटी-सीएमएम ने लातूर के पास निलांगा से दोपहर को उड़ान भरी थी। इसमें फडणवीस, चालक दल …
Read More »शत्रुघ्न की रजनीकांत को किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने की सलाह
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को तमिल अभिनेता रजनीकांत के राजनीति में शामिल होने के कदमों का समर्थन किया। सिन्हा ने उन्हें सलाह दी है कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल न हों, इसके बजाय अन्य लोगों को खुद अपने दल में शामिल होने का मौका दें। भाजपा सांसद ने ट्वीट की एक …
Read More »राष्ट्रपति चुनाव : सोनिया के भोज में शामिल नहीं होंगे नीतीश
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इसकी वजह ‘कुछ पूर्व निर्धारित व्यस्तता’ बताई गई है। राज्यसभा सांसद और जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता के.सी.त्यागी ने आईएएनएस को बताया, “सोनिया गांधी जी की अध्यक्षता में …
Read More »कोयला घोटाले में जिंदल के सलाहकार, अन्य को जमानत
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में गुरुवार को जिंदल स्टील के सलाहकार आनंद गोयल सहित पांच लोगों को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने जेएसपीएल के तत्कालीन उपप्रबंधक (वित्त) सिद्धार्थ मदरा, उपमहाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, निदेशक (वित्त) सुशील कुमार मारू और निहार स्टॉक्स के निदेशक बी.एस.एन. सूर्यनारायण को भी …
Read More »उप्र में जेवर के पास एक की हत्या, लूटपाट, महिलाओं से छेड़छाड़
नोएडा, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जेवर के पास बुधवार देर रात कुछ हथियारबंद बदमाशों ने वाहन से जा रहे एक परिवार को लूटा और महिलाओं से छेड़छाड़ की। इस क्रम में उन्होंने एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात यहां से 60 किलोमीटर दूर जेवर-बुलंदशहर राजमार्ग पर आधी रात के बाद 1.30 बजे के आसपास …
Read More »सीबीएसई के नतीजे समय पर घोषित होंगे : जावेड़कर
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं एवं 12वीं के नतीजे समय पर घोषित होंगे। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, “सीबीएसई के नतीजे समय पर घोषित होंगे। सीबीएसई जल्द ही तारीखों का ऐलान कर देगी। अदालत के आदेश को लेकर चिंतित होने …
Read More »
dharmpath.com dharmpath