भारत

उप्र : गायत्री प्रजापति को मिली जमानत

लखनऊ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को दुष्कर्म के मामले में जमानत मिल गई है। गायत्री के साथ दो अन्य को पास्को कोर्ट ने जमानत दे दी है। गायत्री प्रजापति और उनके दो साथी पिंटू और विकास को पास्को कोर्ट से जमानत मिली है। गायत्री प्रजापति की जमानत …

Read More »

तमिलनाडु बंद, डीएमके नेता स्टालिन गिरफ्तार (लीड-1)

चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में केंद्र से किसानों के मुद्दों के तत्काल समाधान की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत बंद के कारण मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। इस बीच डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तिरुवरुर में प्रदर्शन कर रहे स्टालिन सहित डीएमके के कार्यकर्ताओं …

Read More »

2008 मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा को जमानत

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने 2008 में मालेगांव में हुए बम विस्फोट मामले की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनकी गिरफ्तारी के करीब नौ साल बाद मंगलवार को जमानत दे दी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा मई 2016 में साध्वी को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने के बाद अदालत ने उन्हें पांच लाख रुपये के मुचलके पर …

Read More »

श्रीनगर में महबूबा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में एकीकृत मुख्यालय की एक महत्वपूर्ण बैठक जारी है। उल्लेखनीय है कि यह एकीकृत मुख्यालय राज्य में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और राज्य तथा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों का शीर्ष निकाय है। …

Read More »

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों में से 6 बिहार के

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवानों में बिहार के छह सपूत भी शामिल हैं। वे बिहार के विभिन्न जिलों के थे। बिहार के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुकमा के दोरनापाल के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के हमले में …

Read More »

छत्तीसगढ़ हमला नृशंस अपराध : राजनाथ (लीड-1)

रायपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) पर हुए नक्सली हमले को नृशंस अपराध करार देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगी। राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह सुकमा पहुंचकर घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि विभिन्न राज्यों …

Read More »

अंसारी ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य एवं घृणित अपराधों को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। अंसारी ने कहा कि सीआरपीएफ के 25 जवानों की मौत …

Read More »

जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी : राजनाथ सिंह

रायपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह ‘बौखलाहट’ में किया गया हमला है और ‘हम इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं।’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हालात का जायजा लेने पहुंचे राजनाथ ने …

Read More »

बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस बीच, …

Read More »

तमिलनाडु में विपक्षी पार्टियों ने बुलाया बंद, जनजीवन प्रभावित

चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत बंद के कारण मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में हालांकि दुकानें और होटल बंद रहे, लेकिन सड़कों पर सरकारी बसें दौड़ती नजर आईं। साथ ही केंद्रीय और राज्य सरकार के कार्यालय और सार्वजनिक और निजी सेक्टर के उपक्रम खुले रहे। बंद के मद्देनजर किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493