भारत

कश्मीर में पीडीपी नेता की हत्या

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने पीडीपी के पुलवामा जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी डार को श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर पिंगलाना गांव में गोली मार दी। वह वाहन में बैठे थे और …

Read More »

भाजपा-पीडीपी में दरार नहीं : राम माधव

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में गठबंधन साझीदार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग देगी। भाजपा के महासचिव और पूर्वोत्तर राज्यों तथा जम्मू एवं कश्मीर के पार्टी प्रभारी राम माधव ने कहा …

Read More »

छोटा राजन फर्जी पासपोर्ट मामले में दोषी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने फर्जी पासपोर्ट रखने के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन तथा अन्य को सोमवार को दोषी करार दिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार गोयल ने राजन को एक फर्जी पासपोर्ट रखने के मामले में दोषी करार दिया।

Read More »

ओडिशा : 3.5 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के सोनपुर जिले में पुलिस ने 3.5 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं और इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्ति सोनपुर से बौध जिले की तरफ जा रहे थे। इनके पास से 2000 के नोट में दो लाख रुपये और 500 के …

Read More »

बिहार में राजद विधायक के वाहन पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे

गया, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले के बेलागंज से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सुरेंद्र यादव पर हमले की कोशिश की गई। अज्ञात अपराधियों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, विधायक यादव रविवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव जा …

Read More »

कोलकाता : एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया

कोलकाता/नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एयर इंडिया का 254 यात्रियों वाला एक ड्रीमलाइनर विमान सोमवार को कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गया। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई, जब विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने वाला था। एयर इंडिया …

Read More »

पुलिस पर हमला उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ की बानगी : येचुरी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आगरा में पुलिस थानों पर दक्षिणपंथी संगठनों के हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘जंगल राज’ (अराजकता) है। येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, “भाजपा सांसदों और विधायकों ने उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमला कर रही भीड़ का नेतृत्व किया है। अगर यह जंगलराज नहीं …

Read More »

विजयन सरकार को झटका, डीजीपी पद पर सेनकुमार की बहाली के निर्देश (लीड-1)

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केरल सरकार को टी.पी.सेनकुमार को राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर फिर से बहाल करने के आदेश दिए। इसे केरल सरकार के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने 25 मई, 2016 को पदभार ग्रहण करने के बाद सेनकुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) …

Read More »

राजनाथ सिंह आज नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंगे

जबलपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। यहां वह मंडला जिले में नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा में हिस्सा लेंगे और मंगलवार की सुबह बिहार में पूर्णिया शहर के लिए प्रस्थान करेंगे। आधिकारिक तौर पर जारी कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार को दिल्ली से विमान के …

Read More »

ग्वालियर में गर्मी से स्कूलों का समय पूर्वाह्न् 11 बजे तक

ग्वालियर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच विभिन्न जिलों में विद्यालयों के समय में बदलाव के साथ छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ग्वालियर में सोमवार से विद्यालयों का समय 11 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं अवकाश घोषित करने का अधिकार विद्यालयों को दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. संजय गोयल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493