भारत

आंध्र के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में युवक हिरासत में

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुंटुर जिले की पुलिस ने हैदराबाद के शमशाबाद से रवि किरन नाम के युवक को उसके घर से हिरासत में लिया। किरन पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक पेज …

Read More »

मप्र : भाजपा कार्यसमिति में अटेर की हार छाई रही

धार, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को धार के मोहनखेड़ा में शुरू हुई। इस बैठक के पहले दिन अभी हाल ही में हुए बांधवगढ़ व अटेर विधानसभा उपचुनाव की चर्चा रही, मगर अटेर की हार का जिक्र कई नेता करने से नहीं चूके। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने …

Read More »

मप्र : सागर सेना क्षेत्र में टीएनटी फटा, अफसर की मौत, जवान घायल (लीड-1)

सागर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में स्थित सेना की महार रेजीमेंट के फायरिंग रेंज में चल रहे प्रशिक्षण कार्य के दौरान शुक्रवार को विस्फोटक (टीएनटी) में धमाका हो जाने से प्रशिक्षक बकुल कुमार पटेलिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। केंट थाना क्षेत्र के प्रभारी डी.एन. द्विवेदी ने आईएएनएस …

Read More »

योगी ने की अर्धकुंभ तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयाग में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ से संबंधित सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में अक्टूबर 2018 तक तैयारियों को पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां शास्त्री भवन में अर्धकुंभ 2018-19 की तैयारी …

Read More »

नकली दवाओं पर लगाम के लिए सख्त कानून बने : आईएमए

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा है कि देश में बुरी तरह जड़ जमा चुकी नकली और खराब गुणवत्ता वाली दवाओं, दवा विक्रेताओं द्वारा अनाधिकारिक तौर पर जेनरिक दवा बेचना और सरकार द्वारा सस्ती दरों वाली दवा दुकानें स्थापित करने के प्रति दृढ़ता की कमी जैसे मसलों को सुलझाना आवश्यक है। आईएमए मुख्यालय में शुक्रवार …

Read More »

मणिपुर में चार आतंकवादी गिरफ्तार

इंफाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (केआरए) के चार सदस्यों को शुक्रवार को फिरौती, अपहरण और कई स्थानों पर गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक एल.एम. खाउते ने कहा, “इन चार केआरए कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार को दो तेल टैंकरों पर हमला किया था। इनके पास से कोई हथियार नहीं …

Read More »

छिंदवाड़ा : सहकारी समिति में कैरोसिन में लगी आग, 13 जिंदा खाक

छिंदवाड़ा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की एक सहकारी समिति में शुक्रवार को सामग्री वितरण के दौरान कैरोसिन में आग लग गई, जिसमें 13 लोग जिंदा जलकर खाक हो गए। जबलपुर के संभागायुक्त गुलशन बामरा ने आईएएनएस को बताया, “हर्रई तहसील के बारगी में शुक्रवार दोपहर से कैरोसिन व खाद्यान्न का वितरण हो रहा था। लोग कतारों …

Read More »

आंध्र : बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 14 की मौत, 24 घायल (लीड-1)

विजयवाड़ा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दुकानों के बाहर खड़े ग्रामीणों में से 14 की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। तिरुपति शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर, एक तेज रफ्तार ट्रक पहले एक बिजली के खंभे से टकराया। इसके बाद इसने यरपादू …

Read More »

दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित, फिर भी निगम चुनाव में मुद्दा नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है, लेकिन इसका यह दुर्भाग्य है कि आगामी निगम चुनाव में यही प्रदूषण कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। किसी भी प्रमुख पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में नहीं बताया है कि देश के दिल में फैले प्रदूषण से वह कैसे निपटेगी। नई दिल्ली, …

Read More »

मप्र में 2 आंदोलनकारियों ने हक की खातिर जान गंवाई

भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में अपने हक की खातिर गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे दो आंदोलनकारियों ने बीते दो दिनों में जान गंवा दी, एक मामला राजधानी का है तो दूसरा बालाघाट का। भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर के बिजली विभाग के संविदाकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में लगभग 25 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493