भारत

कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें राज्य सरकारें : राजनाथ

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट की निंदा करते हुए शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों से कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। राजनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील …

Read More »

कर्नाटक में औरंगाबाद-हैदराबाद सवारी गाड़ी पटरी से उतरी

सिकंदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक में खलगापुर स्टेशन के पास गुरुवार रात औरंगाबाद- हैदराबाद सवारी गाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दक्षिण मध्य रेलवे के प्रवक्ता उमाशंकर कुमार एम. ने आईएएनएस को बताया, “हैदराबाद जाने वाली ट्रेन रात करीब 1.45 बजे बिदार जिले …

Read More »

सुपर 30 के आनंद न्यूयॉर्क में एफएफई सम्मेलन में मुख्य वक्ता होंगे

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को फाउंडेशन फॉर एक्सिलेंस (एफएफई) के न्यूयार्क चैप्टर के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन आगामी 23 अप्रैल को न्यूयॉर्क के होटल ताज में आयोजित किया जाएगा। समाज के अति वंचित तबके के उत्थान में आनंद कुमार के अतुल्य योगदान को …

Read More »

उप्र में सपा शासन में दिए गए यश भारती पुरस्कारों की समीक्षा होगी

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले यश भारती पुरस्कारों की गहन समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। योगी ने कहा है कि सपा सरकार में दिए गए यश भारती पुरस्कार की गहन समीक्षा की जाएगी कि ये पुरस्कार किन आधारों एवं मापदंडों पर दिए गए। इस संबंध …

Read More »

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। बिजली कड़कने …

Read More »

ग्वालियर के माध्यमिक विद्यालयों में 2 दिन की छुट्टी

ग्वालियर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्वालियर जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर माध्यमिक विद्यालयों (पहली से आठवीं) की कक्षाओं में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मौसम विभाग द्वारा 21 व 22 अप्रैल को तापमान में अत्यधिक वृद्घि का अनुमान व्यक्त किया गया है, जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी …

Read More »

बरखा सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को बरखा सिंह शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधयों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया। बरखा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मंत्री …

Read More »

चंद्रशेखर राव फिर टीआरएस अध्यक्ष निर्वाचित

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को शुक्रवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की वार्षिक बैठक में एकमत से एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया है। टीआरएस के निर्वाचन अधिकारी और राज्य के गृह मंत्री नयिनी नरसिम्हा रेड्डी ने आठवीं बार राव के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। नरसिम्हा रेड्डी ने कहा …

Read More »

उप्र में आज से नहीं दिखेंगी लाल व नीली बत्तियां

लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लाल बत्ती की संस्कृति को खत्म करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने गुरुवार को झांसी से लौटने के बाद मंत्रियों के साथ ही अधिकारियों को भी नीली बत्ती से दूर रहने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अफसरों की मौजूदगी में यह फैसला लिया। …

Read More »

मप्र में रात को भी बढ़ रही गर्मी

भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो चली हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। राज्य में शुक्रवार सुबह से तीखी धूप चुभन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493