भारत

एनएससीएन-आर के साथ संघर्ष विराम 1 साल के लिए बढ़ा

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-रिफॉर्मेशन (एनएससीएन-आर) के साथ संघर्ष विराम को 27 अप्रैल, 2018 तक बढ़ा दिया है। मंगलवार को यह घोषणा की गई। यह फैसला यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों तथा एनएससीएन-आर के सीजफायर सुपरवाइजरी बोर्ड की एक बैठक के दौरान किया गया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “केंद्र सरकार …

Read More »

अन्नाद्रमुक की एकता के लिए शशिकला परिवार को दरकिनार करने की शर्त

चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम का गुट ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को फिर से एक करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उसने शशिकला के परिवार को पार्टी से बाहर रखने की शर्त रखी है। शशिकला अभी जेल में हैं। पन्नीरसेल्वम गुट ने यह भी साफ कर दिया है कि पार्टी के …

Read More »

उप्र : योगी ने 41 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार के एक महीने पूरे होने के साथ ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने उप्र में 41 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे पहले भी योगी ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। राज्य सरकार की ओर से 41 आईएएस अधिकारियों की सूची मंगलवार …

Read More »

उप्र : योगी ने मंत्रियों से कहा, 3 दिन में संपत्ति का विवरण दें

लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम पांच बजे लोकभवन में अपने कैबिनेट की तीसरी बैठक करने जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सख्त लहजे में कहा है कि वे तीन दिन के भीतर अपनी चल और अचल सम्पत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक करें। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सात विभागों के अधिकारी उन्हें प्रस्तुति देंगे …

Read More »

मैक्मास्टर ने मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर.मैक्मास्टर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अफगानिस्तान की स्थिरता से संबधित मुद्दों और आतंकवाद पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक तस्वीर के मुताबिक, विदेश सचिव एस.जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मोदी के सरकारी आवास 7, …

Read More »

सुषमा ने नेपाल की राष्ट्रपति से मुलाकात की

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को यहां नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भंडारी भारत के आधिकारिक दौरे पर आईं हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “हमारे साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को आकार देने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति …

Read More »

तेलंगाना : खदान धंसने से 2 श्रमिकों की मौत

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना में सरकार के स्वामित्व वाली एक खदान के धंसने से मंगलवार दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हैदराबाद से 300 किलोमीटर दूर भद्राद्री कोथागुडेम जिले के मनुगुरू इलाके में स्थित ‘सिंगारेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड’ द्वारा संचालित खुली खदान में एक सुरंग के धंसने से हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, श्रमिक …

Read More »

आप की वीवीपीएटी के इस्तेमाल वाली याचिका पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवीपीएटी तकनीक के इस्तेमाल की मांग को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आप द्वारा दायर याचिका पर मंगलवार को ही सुनवाई करने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री …

Read More »

मणिपुर : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक

इंफाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में कांग्रेस के एक विधायक गिनसुहाऊ जोऊ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। सोमवार की शाम कांग्रेस विधायक का भाजपा कार्यालय में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गिनशुहाऊ सिंघट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं। बीते …

Read More »

ईडी का वीरभद्र सिंह को 20 अप्रैल तक पेश होने का आदेश

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को धन शोधन के एक मामले में फिर से सम्मन जारी किया है। उन्हें 20 अप्रैल तक जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले ईडी ने उन्हें 13 अप्रैल को पेश …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493