लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकों का कर्ज न चुकाने के आरोप में भारत में वांछित भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद एक स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। लंदन की महानगर पुलिस ने बताया कि 61 वर्षीय माल्या को मध्य लंदन के एक पुलिस थाने ले जाया …
Read More »भारत
दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस की युवा इकाई के पूर्व नेता अमित मलिक ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा की प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया, “डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष …
Read More »कांग्रेस यूडीएफ में मणि की वापसी के पक्ष में
तिरुवनंतपुरम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ की तीसरी सबसे बड़ी सहयोगी केरल कांग्रेस (मणि) गठबंधन से नौ महीने बाद बाहर चली गई। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उसकी इच्छा है कि उसकी गठबंधन सहयोगी वापस आ जाए। अगस्त 2016 में केरल कांग्रेस (मणि) ने अपने प्रमुख के.एम. मणि के नेतृत्व में कांग्रेस की अगुवाई वाले …
Read More »बिहार : बकाया मजदूरी मांगने के बदले मिली मौत
छपरा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मजदूरी का बकाया पैसा मांगना इतना महंगा पड़ा कि उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस के अनुसार, पंडितपुर गांव निवासी जलेश्वर राम (60) अपने पड़ोसी सुरेश राम के घर सोमवार शाम अपनी बकाया मजदूरी का पैसा मांगने गया था। आरोप है कि सुरेश …
Read More »शशिकला, उनके परिवार के एआईएडीएमके में रहने तक एकता नहीं : पन्नीरसेल्वम
चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में किसी भी तरह की सुलह की बात को खारिज करते हुए कहा कि यह तब तक संभव नहीं है, जब तक वी.के.शशिकला तथा उनके परिवार को पार्टी से बाहर नहीं कर दिया जाता। थेनी जिले के पेरीकुलम में पन्नीरसेल्वम ने …
Read More »अमेरिकी वीजा न मिलने पर तिब्बती महिला टीम ने किया कनाडा का रुख
धर्मशाला, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बत की एक महिला फुटबॉल टीम की 16 खिलाड़ियों को अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के नए आव्रजन कानूनों के कारण टेक्सास में एक टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए वीजा नहीं दिया गया है। वे अब एक टूर्नामेंट में खेलने के लिए कनाडा जाएंगी। टीम की कोच ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तिब्बत महिला फुटबॉल …
Read More »सहपाठियों से झगड़े के बाद छठी की छात्रा ने आत्महत्या की
कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोलकाता के बेहाला में कक्षा छह में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सहपाठियों से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। परनासरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “जोधपुर पार्क गर्ल्स हाईस्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा सृष्टि डे (11) ने बेहाला के परनासरी क्षेत्र में ए.के. पॉल रोड पर अपने घर में …
Read More »सज्जन ने जेटली से मुलाकात की
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षामंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कनाडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन से मुलाकात की और द्विपक्षीय व सुरक्षा सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सज्जन भारत के सप्ताहभर के दौरे पर हैं। उन्हें साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सज्जन ने इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर माल्यार्पण किया …
Read More »गोवा : आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
पणजी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच के दौरान सट्टा लगाने के लिए मंगलवार तड़के गोवा के अंजुना बीच गांव में एक रिसॉर्ट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आईपीएल मैच दिल्ली में सोमवार रात आयोजित हुआ था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान किरणसिंह वाघेला (32) और जयंत वाघेला (33) …
Read More »जेटली 5 दिवसीय अमेरिका यात्रा पर जाएंगे
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली बुधवार को 5 दिन की सरकारी यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे, जहां वह विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वसंत में होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, वित्तमंत्री न्यूयॉर्क वित्तीय क्षेत्र पर जी-20 की एक बैठक में शिरकत करेंगे तथा अमेरिकी निवेशकों से बातचीत करेंगे। …
Read More »
dharmpath.com dharmpath