भारत

नारद स्टिंग मामला : कुणाल घोष ने की ममता की गिरफ्तारी की मांग

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद तथा करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी कुणाल घोष ने मंगलवार को मांग की कि अगर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नारद स्टिंग फुटेज जांच को प्रभावित करने का प्रयास जारी रखती हैं, तो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ममता को गिरफ्तार करना चाहिए। घोष का यह बयान नारद …

Read More »

आर्थिक रूपांतरण हमारी प्राथमिकता : भंडारी

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मंगलवार को यहां कहा कि राजनीतिक बदलाव के बाद अब सामाजिक-आर्थिक बदलाव उनके देश की शीर्ष प्राथमिकता है और देश भारत की अपार प्रगति से लाभ उठाने को उत्सुक है। भंडारी ने उद्योग चैंबर सीआईआई, फिक्की और एसोचैम द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “नेपाल हाल के …

Read More »

माल्या के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी : केंद्र सरकार

लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में बैंकों के 8,000 करोड़ रुपये के ऋण की अदायगी न करने के मामले में वांछित शराब कारोबारी विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया और कुछ ही घंटे में उन्हें जमानत मिल गई। इस घटनाक्रम के बीच, भारत सरकार ने कहा है कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन में कानूनी …

Read More »

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर जाली नोट जब्त किए

कोलकाता, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक लाख रुपये की जाली भारतीय मुद्रा जब्त की। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक आर.पी.एस. जसवाल ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर चुरिअंतपुर में बाड़ के पास …

Read More »

ममता, नवीन चिट फंड घोटाले के ‘गुनहगार’ : जुआल ओरम

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओरम ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक में ‘अपवित्र गठजोड़’ है। ओराम ने दोनों को करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले का ‘गुनहगार’ बताया। ओरम का यह बयान मंगलवार को तृणमूल …

Read More »

झारखंड : नक्सलियों ने पिता व पुत्र की हत्या की

रांची, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, करीब 15-20 नक्सली कुलुहा गांव के शिवनाथ यादव (50) और उनके बेटे गुड्डू यादव को उनके घर से बाहर खींच लाए और दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने कहा है कि नक्सली …

Read More »

नेपाल की राष्ट्रपति से वार्ता फलदायक रही : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत दौरे पर आईं नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के साथ उनकी वार्ता ‘फलदायक’ रही। राष्ट्रपति भवन में भंडारी से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का स्वागत कर हम खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनके साथ …

Read More »

ईडी के मेरे बेटे के खिलाफ आरोप हास्यास्पद : चिदंबरम

चेन्नई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर अपने बेटे कार्ति पी. चिदंबरम के खिलाफ ‘असामान्य तथा हास्यास्पद’ आरोप लगाने का आरोप लगाया। यहां जारी एक बयान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ईडी द्वारा सोमवार को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति का कार्ति चिदंबरम से कोई लेना-देना नहीं है। …

Read More »

उप्र : योगी ने बदला गोरखपुर हवाईअडडे का नाम, कई फैसलों पर मुहर

लखनऊ , 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक मंगलवार को यहां सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। गोरखपुर हवाईअड्डे के नाम में बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार ने महायोगी गोरक्षनाथ हवाईअड्डा करने का फैसला किया है। इसके अलावा आगरा हवाईअड्डे का भी नाम बदला गया है। अब यह …

Read More »

टाइटलर के लाई डिटेक्टर टेस्ट पर अदालत ने फैसला सुरक्षित किया

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सिख दंगा मामले में आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और हथियार कारोबारी अभिषेक वर्मा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी शिवली शर्मा ने सीबीआई की याचिका पर फैसला सुनाने की तारीख …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493