नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा सदस्यों ने बुधवार को अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के जन्मदिन पर बधाई गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदन की र्कायवाही शुरू होते ही सभी सदस्यों ने महाजन को शुभकामनाएं दीं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सदस्य महाजन के लिए ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाते सुने गए। संसदीय कार्य मंत्री एच.एन. अनंत कुमार ने सदन …
Read More »भारत
अभिनेता मणि के निधन की सीबीआई जांच के आदेश
कोच्चि, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक महीने के भीतर अभिनेता कलाभावन मणि के निधन की जांच का आदेश दिया। मणि के परिवार ने अदालत से मामले की सीबीआई जांच की गुहार लगाई थी। मणि को लिवर की बीमारी के कारण पिछले साल चार मार्च को कोच्चि में एक अस्पताल में …
Read More »मोदी, राजनाथ से मिशनरियों के वीजा विस्तार की गुहार
शिलांग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दो सांसदों विंसेंट एच.पाला तथा कोनराड के.संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वे भारत में ईसाई मिशनरियों के वीजा की अवधि बढ़ाने में मदद करें। पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पाला ने मंगलवार को मोदी से अपील की कि वह मामले में व्यक्तिगत तौर पर …
Read More »राजस्थान से आए ईवीएम वापस ले आयोग : केजरीवाल
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग से आगामी निकाय चुनाव के लिए राजस्थान से मंगाए गए पहली पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल न करने की अपील की है। केजरीवाल का कहना है कि इन वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई है। केजरीवाल ने मांग की है …
Read More »राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अंसारी ने सांसदों की प्रशंसा की (लीड-2)
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने बुधवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सभापति ने सदन में ‘पर्याप्त विधायी कार्य’ होने पर संतोष जाहिर किया। अंसारी ने खासतौर पर अंतिम दो बेंचों के सदस्यों की प्रशंसा की, जिन्होंने शून्य काल के दौरान 205 में से 86 प्रश्न उठाए थे। …
Read More »केरल : मंत्री को पहचान नहीं पाए खुफिया प्रमुख
तिरुवनंतपुरम, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के खुफिया प्रमुख मोहम्मद यासीन ने बुधवार को राज्य के एक मंत्री को उनका मंत्रिमंडलीय सहयोगी समझ लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यासीन राजस्व मंत्री ई.चंद्रशेखरन के आवास पर सुबह करीब 7.30 बजे मिलने गए थे और जब मंत्री उनसे मिलने आए तो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने उनके पूछा कि क्या वह कृषि मंत्री सुनील कुमार …
Read More »मोदी, योगी ने अखिलेश दास के निधन पर शोक जताया
अखिलेश दास का बुधवार को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दास के परिवार के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें बचैनी व घबराहट महसूस किए जाने के बाद लारी कार्डियोलोजी सेंटर में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से अखिलेश दास को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “सांसद और …
Read More »विपक्षी नेताओं ने ईवीएम मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात की
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मुद्दे पर बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और देश में ‘भय व असुरक्षा का माहौल’ व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए उसपर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद व …
Read More »वकील की मौत पर गोवा के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस
पणजी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा मानवाधिकार आयोग ने एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता की मौत को लेकर बुधवार को राज्य के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी किया। वकील को पिछले सप्ताह अदालत में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। एयर्स रॉड्रिग्स ने मानवाधिकार आयोग से अपनी अर्जी में कहा है …
Read More »छग : जम्हारी में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया ‘मध्याह्न भोजन’ (फोटो सहित)
रायपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रदेश व्यापी लोकसुराज अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार सुबह राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अचानक महासमुंद जिले के ग्राम जम्हारी (विकासखंड सरायपाली) पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने गांव के स्कूल परिसर में चौपाल लगाई। इस परिसर में प्राथमिक, मिडिल और हाईस्कूल का संचालन हो रहा है। नीम के पेड़ के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath