भारत

विपक्ष ईवीएम की जगह खुद में खमियां तलाशे : भाजपा

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ के विपक्ष के आरोपों को ‘नीचतापूर्ण बहाना’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें एक अच्छे तंत्र में दोष तलाशने के बजाय अपनी खामियों पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने यहां एक संवाददाता …

Read More »

आयुध कारखाना बोर्ड को 10-15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुध कारखाना बोर्ड ने वित्त वर्ष 2016-17 में 16,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का उत्पादन किया और उसे चालू वित्त वर्ष में 10 से 15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयुध कारखाना बोर्ड के सदस्य और आयुध संयंत्रों के अतिरिक्त महानिदेशक एस. के. चौरसिया ने बताया, “पिछले …

Read More »

कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल

श्रीनगर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में तीन दिन से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए मंगलवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने रविवार को श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर उप-चुनाव के तहत मतदान के दौरान भड़की हिंसा के मद्देनजर मोबाइल और लैंडलाइन के जरिए प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। निर्वाचन आयोग द्वारा अनंतनाग …

Read More »

बंगाल में बीएसएफ ने 2000 रुपये के नकली नोट जब्त किए

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से 6.96 लाख रुपये मूल्य के 2,000 के नकली नोट बरामद किए हैं। मंगलवार को जारी एक अधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। बीएसएफ की मालदा जिले के चुरियांतपुर स्थित चौकी के जवानों ने मिली खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा …

Read More »

जाधव को मृत्युदंड अंतर्राष्ट्रीय कानूनों, संधियों पर हमला : थरूर

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को पाकिस्तान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जासूस होने के आरोप में कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिया जाना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों एवं संधियों पर हमला है। थरूर ने लोकसभा में कहा, “पाकिस्तान जो कर रहा है, वह न सिर्फ भारत पर हमले जैसा है, बल्कि …

Read More »

छत्तीसगढ़ में चरणबद्घ तरीके से की जाएगी शराबबंदी : रमन

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मंगलवार को राज्य में शराबबंदी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चरणबद्घ तरीके से शराबबंदी की जाएगी। बिहार की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को रमन सिंह मुंगेर के विश्व प्रसिद्घ ‘बिहार स्कूल ऑफ योग’ (योगाश्रम) पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात की। …

Read More »

श्रीनगर संसदीय सीट के 38 मतदान केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान

श्रीनगर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को श्रीनगर संसदीय सीट के 38 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराने की घोषणा की है। श्रीनगर-बडगाम सीट पर रविवार को उप-चुनाव के तहत हुए मतदान के दौरान व्यापक हिंसा भड़क उठी थी और भीड़ ने 100 के करीब मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ की थी। हिंसा के चलते मतदान बुरी …

Read More »

राष्ट्रमंडल खेलों में गड़बड़ी में मनमोहन सिंह शामिल नहीं : पीएसी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की संलिप्तता नहीं पाई है। पीएसी के अध्यक्ष के. वी. थॉमस ने मंगलवार को कहा, “कमेटी ने अपनी जांच में पाया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह या …

Read More »

‘उप्र में विद्युत कटौती के कारण गेहूं की मड़ाई में दिक्कत’

उन्होंने कहा, “पूर्व की अखिलेश यादव सरकार में किसानों की सुविधा के लिए गांवों में 18 घंटे व शहरों में 24 घंटे बिजली दी जा रही थी। बिजली आपूर्ति के लिए हाफिजपुर विद्युत केंद्र पर बड़ा ट्रांसफार्मर सपा सरकार में लगवाया गया, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार केवल जुमले गढ़ने में लगी है। किसानों की उसे कोई चिंता नहीं है।” हवलदार …

Read More »

ब्रिटिश रक्षामंत्री जेटली से मुलाकात करेंगे

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के रक्षामंत्री माइकल फेलोन पहली भारत-ब्रिटेन रणनीतिक वार्ता के दौरान यहां अपने भारतीय समकक्ष अरुण जेटली के साथ बातचीत करेंगे। वह चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं। ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि फेलोन अप्रैल में भारत आए ब्रिटेन के तीसरे कैबिनेट मंत्री हैं। वह भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों, सैन्य कर्मियों, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493