भारत

जम्मू एवं कश्मीर कैडर के 6 आईएएस अधिकारी प्रोन्नत

श्रीनगर, 30 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) ने सर्वोच्च स्तर पर प्रोन्नत कर दिया है। बुधवार शाम जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता वाली एसएसी ने सुधांशु पांडे, परदीप कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार मेहता, संदीप कुमार नायक, अटल दुल्लू और उमंग …

Read More »

नई सरकार के गठन से पहले पेट्रोल, डीजल के दाम में राहत

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। नई सरकार के गठन से पहले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की खबर है कि तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में थोड़ी कटौती की है। पेट्रोल छह पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल छह-सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 19 मई को संपन्न …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी से महिला घायल

जम्मू, 30 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बुधवार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से अंधाधुंध गोलीबारी करने से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार शाम भारत के सैन्य एवं रिहायशी इलाकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने से एलओसी के निकट, पुंछ जिले के भघ्याल दारा …

Read More »

मोदी ने महात्मा गांधी, वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थलों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी गुरुवार शाम अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए।

Read More »

महाराजा रणजीत सिंह का इलाज करने जर्मनी से आए थे होम्योपैथी डॉक्टर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। चरक, सुश्रुत और धन्वंतरी की धरती पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का सूत्रपात करने का श्रेय रोमानिया में पैदा हुए डॉ. जॉन मार्टिन होनिंगबर्गर को जाता है। डॉ. बर्गर महाराजा रणजीत सिंह का इलाज करने के लिए जर्मनी से भारत आए थे। वह होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक व जर्मन डॉक्टर सैम्युएल हैनिमैन के शिष्य थे। …

Read More »

मप्र : किसानों की समस्या निपटाने समिति बनेगी, प्रस्तावित आंदोलन वापस (लीड-1)

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की आग भड़कने से पहले राज्य सरकार ने उसे शांत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, जिसमें उसे सफलता भी मिली है। सरकार द्वारा किसान समस्याओं के निपटारे के लिए राज्यस्तरीय समिति बनाए जाने के आश्वासन पर भारतीय किसान मजदूर महासंघ ने प्रस्तावित आंदोलन बुधवार को वापस ले लिया। जबकि …

Read More »

ममता मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी (लीड-1)

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समारोह का उपयोग ‘अपने राजनीतिक फायदे’ के लिए कर रही है। बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “शपथ ग्रहण समारोह लोकतंत्र का जश्न मनाने …

Read More »

पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

ईटानगर, 29 मई (आईएएनएस)। पेमा खांडू ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने खांडू और 11 अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व उपमुख्यमंत्री चॉवना मीन को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल ने इसके साथ ही वांकी लोवांग, होनचुन नगांदम, कामलुंग मोसांग, आलो लिबांग, बामांग फेलिक्स, टुमके …

Read More »

जिंदल बिजनेस स्कूल में पहुंचे 70 नियोक्ता, नौकरियों के आकर्षक ऑफर

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। सोनीपत स्थित जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल (जेजीबीएस) में 2019 में 70 से अधिक शीर्ष स्तर के नियोक्ता पहुंचे जिन्होंने नए ग्रेजुएट छात्रों को विदेशों में नौकरियों के अवसर के साथ-साथ अच्छे पैकेज की पेशकश की। जेजीबीएस के नए ग्रेजुएट छात्रों को 30 लाख रुपये सालाना तक के पैकेज ऑफर किए गए। जेजीबीएस ने बताया कि …

Read More »

नवीन पटनायक ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया

भुवनेश्वर, 29 मई (आईएएनएस)। नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनके बीच विभागों का बंटवारा पटनायक ने कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन और जो विभाग किसी को नहीं दिए गए हैं, उन सभी को अपने पास रखा है। निरंजन पुजारी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493