नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय जनजाति आयोग की गुरुवार को नई दिल्ली में हुई पूर्ण बैठक में सिक्किम विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 12 से बढ़ाकर 17 करने संबंधित गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। सिक्किम विधानसभा में इस समय 32 सदस्य हैं, जिसे बढ़ाकर 40 किया …
Read More »भारत
सेवाओं के व्यापार को सुविधाजनक बनाएं : निर्मला
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेवाओं के व्यापार को सुविधाजनक बनाने की प्रासंगिकता को रेखांकित किया है, जैसा कि वस्तुओं के व्यापार के मामले में किया गया है। यहां गुरुवार को सेवाओं के व्यापार को सुविधाजनक बनाने पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उन्होंने सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने …
Read More »एच1बी वीजा के बारे में अभी चिंता करने की जरूरत नहीं : सुषमा
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में काम रहे भारतीय आईटी पेशेवरों की नौकरी की सुरक्षा और एच1बी वीजा पर प्रतिबंध को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है क्योंकि भारत सरकार अमेरिका से इस संबंध में बात कर रही है। राज्यसभा में सुषमा स्वराज ने कहा, “वर्तमान में अमेरिकी कांग्रेस …
Read More »दिल्ली के मानेकशॉ केंद्र में एसएमएल प्रशिक्षण जारी
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सीनियर मिशन लीडर्स (एसएमएल) कोर्स का प्रशिक्षण यहां के मानेकशॉ केंद्र में चल रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत 20 मार्च से जारी है। इस कोर्स का उद्देश्य प्रभावी योजना के बारे में वरिष्ठ नेतृत्व की क्षमता को मजबूत बनाना और एकीकृत शांति सहायता परिचालनों को आयोजित करना है। यह मौका शांति, सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र …
Read More »मप्र में सेना के शहीद सैनिकों के माता-पिता को पेंशन
भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में सेना के शहीद सैनिकों के माता-पिता को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। यह ऐलान गुरुवार को राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान किया। गृहमंत्री सिंह ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 अक्टूबर, 2016 को सेना के शहीद के माता-पिता …
Read More »दिल्ली बिहार उत्सव : जट-जटिन नृत्य-संगीत ने मन मोहा
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च) के उपलक्ष्य में से राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें झूमर और बिहार के मशहूर ‘जट-जटिन’ नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बिहार गौरव गान व बिहार की लोककला के साथ-साथ नृत्य …
Read More »गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : नीतीश
मोतिहारी, 23 मार्च (आईएएनएस)। देश में हिंदुत्व को हवा दिए जाने के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि महात्मा गांधी को सभी लोग पसंद करते हैं, सबकी दिलचस्पी गांधीजी में है, लेकिन उनके विचारों के प्रति प्रतिबद्धता की कमी है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों को आज जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। …
Read More »मप्र: सबसे बड़ा सामंतवादी आईएएस है,मुकेश नायक का सदन में कथन
(भोपाल)– मप्र के गृह-विभाग पर हो रही चर्चा पर कांग्रेसी विधायक जो नेता-प्रतिपक्ष होते रह गए एवं कई दिनों के सदमें से उबरने के बाद आज रंग में दिखे .मुकेश नायक ने सदन में यह कह सनसनी मचा दी की आईएएस/आईपीएस अधिकारी सबसे बड़े सामंतवादी हैं.वे जन-सामान्य को इस तरह समझते हैं जैसे वे कीड़े-मकोड़े हों .नायक ने यह भी …
Read More »मारपीट करने वाले सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगा एयर इंडिया
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसके कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। गायकवाड़ ने गुरुवार को ही बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद इकॉनमी क्लास में सफर करने के लिए मजबूर किए जाने पर एयर इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई …
Read More »मप्र : गोंड जाति की विवेचना वाली किताब खरीदने पर प्राचार्य निलंबित
भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में गोंड जनजाति की विवेचना करने वाली किताब खरीदने वाले जबलपुर के महाकौशल महाविद्यालय के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। यह ऐलान गुरुवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने किया। बुधवार को विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस ने राज्य के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली किताब ‘भारत का भूगोल’ में …
Read More »
dharmpath.com dharmpath