भारत

दिल्ली महिला अयोग ने स्वरा सहित 30 महिलाओं को सम्मानित किया

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीबी) ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर भारतीय पुलिस सेवा की एक साहसी अधिकारी, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित 30 महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं के अलावा महिलाओं की संकट में मदद करने वाले पुरुषों को भी सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर वर्ष दिए जाने वाले …

Read More »

अजमेर शरीफ विस्फोट मामले में असीमानंद सहित 7 बरी, 3 को सजा (लीड-1)

जयपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को अजमेर शरीफ दरगाह पर 2007 में हुए विस्फोट के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता स्वामी असीमानंद और छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने मामले में भवेश पटेल, देवेंद्र गुप्ता और सुनील जोशी (मृत) को दोषी करार दिया …

Read More »

उप्र चुनाव : अंतिम चरण का मतदान संपन्न, 60 फीसदी हुआ मतदान (राउंडअप)

लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। निर्वाचन विभाग के अधिकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक 60.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने …

Read More »

इंटल सिक्योरिटी व माइक्रोमैक्स में रणनीतिक साझेदारी

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। इंटल सिक्योरिटी ने बुधवार को एक समारोह में माइक्रोमैक्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी से मोबाइल के बढ़ते जटिल खतरों से माइक्रोमैक्स स्मार्ट फोनों को बचाया जा सकेगा। अब माइक्रोमैक्स के मोबाइल फोन में ‘मेक एफी मोबाइल असिस्टेंट’ लगाया जाएगा, जिससे भारत में माइक्रोमैक्स कंपनी के मोबाइल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं …

Read More »

नायडू ने आईएएनएस के पत्रकार अरविंद पद्मनाभन के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को आईएएनएस के कार्यकारी संपादक अरविंद पद्मनाभन ने निधन पर शोक जताया और इसे ‘मीडिया बिरादरी के लिए भारी नुकसान’ बताया। नायडू ने ट्वीट कर कहा, “अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन की अचानक और असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। मीडिया बिरादरी को भारी नुकसान। भगवान …

Read More »

मप्र की मंत्री की मांग, ‘विधवा’ शब्द का चलन बंद हो

भोपाल, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने महिलाओं के सशक्तीकरण और सकारात्मक छवि के लिए समाज से ‘विधवा’ शब्द के चलन को खत्म करने की जरूरत बताई। विधानसभा परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बुधवार को अर्चना ने कहा, “विधवा शब्द महिलाओं …

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : होंडा ने महलाओं को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने दिल्ली यातायात पुलिस के सहयोग से यहां महिलाओं के लिए एक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और वाहन चलाने के दौरान वाहन पर सही तरीके से बैठने और वाहन चलाने …

Read More »

छग : दुर्ग से 10 समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी

रेलवे के रायपुर मंडल स्थित जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग से दिल्ली, सांतरागाछी से जबलपुर, सियालदाह से कुर्ला, हटिया से हबीबगंज, बिलासपुर से मडगांव, गया एवं कामाख्या-पुणे सहित 10 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दुर्ग से दिल्ली दिशा की ओर एक अतिरिक्त नई सेवा शुरू करने की मांग काफी दिनों से रही थी, जिसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे …

Read More »

एनआईए ने उड़ी हमले के दो आरोपी पाकिस्तानी नागरिकों को छोड़ा

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि पिछले साल जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सेना मुख्यालय पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में गिरफ्तार दो पाकिस्तानी किशोरों को रिहा कर दिया गया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निवासी फैजल हुसैन अवान और उसके मित्र अहसान खुर्शीद को रिहा कर दिया …

Read More »

संदिग्ध आतंकवादी का शव लेने से पिता का इनकार

कानपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को तड़के सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मार गिराए गए संदिग्ध आतंकवादी सैफुल्ला का शव लेने से उसके पिता ने इनकार कर दिया है। सैफुल्ला के पिता सरताज ने यहां पत्रकारों से कहा कि उनका बेटा काम-धाम न करने को लेकर डांट पड़ने के बाद दो-ढाई महीने पहले घर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493