भारत

जाट समुदाय का अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। जाट समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय के हजारों लोगों ने गुरुवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब से आए प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर एकत्रित हुए। …

Read More »

एबीवीपी ने डीयू में विरोध मार्च निकाला

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर में एक विरोध मार्च निकाला और देश-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एबीवीपी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ से बचाने के लिए विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस आर्ट फैकल्टी …

Read More »

कांग्रेस के मंत्री का बयान आपत्तिजनक : लालू

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी बिहार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके विरोध का तरीका सही नहीं है। लालू ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने पर प्रधानमंत्री पर …

Read More »

दायरे के भीतर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में यकीन : पर्रिकर (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि वह अभिव्यक्ति की आजादी में भरोसा रखते हैं, पर यह सब एक दायरे में होना चाहिए। पर्रिकर से जब एबीवीपी के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “अभिव्यक्ति की आजादी की भी एक सीमा होती …

Read More »

जवाहरबाग कांड की जांच सीबीआई से कराने के आदेश

लखनऊ, 2 मार्च (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा के जवाहरबाग पार्क में हुई गोलीबारी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के आदेश दिए हैं। जवाहरबाग पार्क में हुई गोलीबारी में पिछले साल जून में 28 लोगों की मौत हो गई थी। उच्च न्यायालय ने इस घटना पर नौ याचिकाओं का निपटारा करते हुए इसकी जांच सीबीआई से …

Read More »

लैंगिक समानता के पैरोकार अमिताभ बेटा-बेटी को देंगे समान संपत्ति

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा से लैंगिक समानता पर जोर देते आए हैं। उनका कहना है कि वह अपनी संपत्ति भी बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा को समान रूप से देंगे। अमिताभ ने गुरुवार को ट्विटर पर कार्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है, “मेरे नहीं रहने पर मेरी संपत्ति …

Read More »

झारखंड में नक्सलियों ने 3 वाहन फूंके

रांची, 2 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने बुधवार रात एक निजी कंपनी के कैंप कार्यालय पर हमला बोलकर मजदूरों को पीटा और वाहनों को आग लगा दी। यह घटना रांची से करीब 170 किमी दूर चतरा जिले में गरी नदी …

Read More »

कश्मीर में दोहरी मौत से तनाव, बंद

जम्मू, 2 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में एक ट्रक दुर्घटना में मृत मिले ड्राइवर और एक क्लीनर की कथित तौर पर सुनियोजित हत्या के आरोपों के बीच गुरुवार को बंद रहा। रामबान जिले के बनिहाल शहर में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में ड्राइवर और क्लीनर की मौत के बाद से ही शहर में तनाव व्याप्त …

Read More »

बिहार : मंत्री की बर्खास्तगी मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बिहार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बिहार विधानसभा में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा के बजट सत्र …

Read More »

वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में जनपद पंचायत सीईओ निलंबित

जबलपुर, 2 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की राशि में गड़बड़ी करने के आरोप में पनागर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (मनरेगा) ओमकार सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। संभागायुक्त गुलशन बामरा ने मनरेगा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान एक अवैध फर्म को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493