भारत

मप्र में ‘पिता-पुत्र’ ने खोला कांग्रेस की जीत का खाता

भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 29 संसदीय क्षेत्रों में से 28 में वह हार की राह पर है। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से नकुलनाथ और विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में नकुलनाथ के पिता कमलनाथ ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का कम से कम जीत का खाता खोल …

Read More »

मोदी भाजपा की भव्य जीत के महानायक : अमित शाह

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया और लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीत का श्रेय उन्हें दिया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि जनादेश ने जातिवादी, वंशवादी और तुष्टिकरण की …

Read More »

माकपा ने चुनावी हार स्वीकारी

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को गंभीर झटके के रूप में लेते हुए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आत्ममंथन करने और इससे सबक लेने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को गंभीर झटके के रूप में लेते हुए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आत्ममंथन करने और इससे सबक लेने का निर्णय लिया है। …

Read More »

लालू की अनुपस्थिति में राजद को सीट के लाले

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार में इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में महागठबंधन तो बना लिया, परंतु महागठबंधन के घटक दलों को ही नहीं, बल्कि मतदाताओं ने राजद को भी नकार दिया। माना जा रहा है कि पार्टी …

Read More »

मोदी की एक बार फिर जीत के ‘शाह’ हैं अमित

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। ऐतिहासिक जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले इस समय तमाम आकर्षण के केंद्र में हैं लेकिन विरोधी भी इस बात को मान रहे हैं कि यह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं जो इस ऐतिहासिक समय के पीछे की मुख्य ताकत हैं। जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट …

Read More »

जनता तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाए : कमलनाथ

भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का सम्मान करते हुए गुरुवार को कहा कि वह अपनी बात को जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए। देश में भाजपा की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा, …

Read More »

राहुल ने हार स्वीकारी, मोदी को बधाई दी

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में स्तब्ध करने वाली हार को स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने इसे ‘लोगों का जनादेश’ बताया। यहां पार्टी मुख्यालय में एक संक्षिप्त प्रेस वार्ता में राहुल ने अपने परिवार के गढ़ अमेठी में भी हार …

Read More »

स्टालिन ने मोदी को बधाई दी

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। स्टालिन ने ट्वीट किया, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। हम …

Read More »

शरद पवार ने हार स्वीकार की

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांप) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2019 लोक सभा चुनाव में राज्य की जनता के फैसले का सम्मान करती है। पवार ने संवाददाताओं से कहा, “जो परिणाम सामने आए हैं वे अप्रत्याशित हैं। हम फैसले को स्वीकार करते हैं। हम परिणाम का विश्लेषण करेंगे, हम लोगों से …

Read More »

जनादेश का सम्मान करें : प्रियंका

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और कहा कि देश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम जनता द्वारा दिए गए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493