भारत

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

छपरा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आचार्य केशवानंद गिरी की बुधवार रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मठिया गांव निवासी केशवानंद …

Read More »

बिहार को विकसित बनाने के लिए सभी करें योगदान : रामनाथ कोविंद (लीड-1)

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में 68वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने ध्वाजारोहण किया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से बिहार को विकसित राज्य बनाने में योगदान करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का मूल संकल्प सर्वागीण विकास है। कोविंद …

Read More »

कश्मीर में हिमस्खलन, 6 जवान शहीद

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना की एक चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से छह जवान शहीद हो गए। सेना ने एक बयान में कहा, “नियंत्रण रेखा के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में छह जवान शहीद हो गए।” शिविर के हिमस्खलन की चपेट …

Read More »

कश्मीर घाटी में बर्फबारी व भूस्खलन, 8 मरे

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी व बारिश का दौर जारी है। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश व बर्फबारी के कारण यहां सड़क एवं हवाई मार्ग भी अवरुद्ध हैं, जिससे घाटी का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है। कई इलाकों में भारी बर्फबारी और भूस्खलन …

Read More »

रूस के राजदूत का निधन, मोदी ने दुख जताया (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कदाकिन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कदाकिन के निधन से दुखी हूं। वह एक प्रशंसनीय राजदूत, भारत के महान दोस्त और हिदी के अच्छे वक्ता थे, जिन्होंने भारत-रूस संबंधों …

Read More »

झारखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रांची, 26 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने यहां मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुमका जिले में तिरंगा फहराया। जनसमूह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कई तरह के प्रयास किए गए हैं और प्रदेश …

Read More »

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध

शिमला, 26 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों के सड़क संपर्क टूट गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले शिमला के कस्बों में सड़कें बर्फ से ढक गई हैं इसलिए सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मनाली से 20 किलोमीटर दूर पटलीकुल के …

Read More »

मणिपुर के पेट्रोल पंप खाली

इंफाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के सभी पेट्रोल पंप गुरुवार को खाली पड़े हैं, क्योंकि असम से ईंधन खरीदकर ले जाने वाले तेल टैंकरों के चालकों ने इन्हें खुदरा विक्रेताओं को देने से इनकार कर दिया है। चालक सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर ट्रकों और तेल टैंकरों को निशाना बनाने वाले उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर …

Read More »

मध्य प्रदेश : कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेगी

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण करते हुए कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने …

Read More »

मणिपुर में दोहरा बम विस्फोट, कोई हताहत नहीं

इंफाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर की राजधानी इंफाल में गुरुवार को दो बम विस्फोट हुए। विस्फोटों के कारण हालांकि गणतंत्र दिवस समारोह बाधित नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट सिंग्जामी क्षेत्र में और दूसरा विस्फोट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कैम्प के पास मंत्रीपुखी क्षेत्र में हुआ, जहां मार्च पास्ट हो रहा था। गणतंत्र समारोह में छात्रों, सांस्कृतिक …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493