भारत

राहुल गांधी ने पूछा, सहारा को राहत मिली या मोदी को?

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इनकम टैक्स सेटेलमेंट अथारिटी (आईटीएससी) द्वारा सहारा समूह पर कार्रवाई न करने को लेकर दी गई राहत के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उंगली उठाते हुए कहा है कि वह जांच से क्यों डर रहे हैं। विदेश में छुट्टी मना रहे राहुल गांधी ने मीडिया की एक रिपोर्ट को …

Read More »

सांसद सुदीप की गिरफ्तारी को पत्नी ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया

भुवनेश्वर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की पत्नी नयना बंद्योपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि उनके पति की गिरफ्तारी का कारण राजनीतिक प्रतिशोध है। नयना ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “यह बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा, सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं की आगे-पीछे गिरफ्तारी से यह स्पष्ट है कि …

Read More »

पंजाब जेल में सभा करने को लेकर 25 पर मामला दर्ज

चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने दक्षिण पश्चिम पंजाब के फाजिल्का जेल परिसर में छापेमारी के दौरान पंजाब के सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल से जुड़े नेताओं और एक जेल अधिकारी समेत कुल 25 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अफसरों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ये नेता और इनके समर्थक प्रभावशाली अकाली दल नेता और शराब कारोबारी …

Read More »

विश्व पुस्तक मेले की शनिवार से शुरुआत

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। करीब 800 से ज्यादा भारतीय और 20 विदेशी प्रकाशकों के साथ यहां 44वें विश्व पुस्तक मेले की शनिवार से शुरुआत होगी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला यह मेला एफ्रो-एशियाई देशों के बड़े मेलों में से एक है। इसमें 2500 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। इस वर्ष मेल की थीम ‘मानुषी’ है। …

Read More »

मप्र में छेड़छाड़ रोकने को सख्त कानून बनेगा

भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में बालिकाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कानून बनाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पुलिस अफसरों से इसके लिए मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक में बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने …

Read More »

उप्र : पत्थर खनन के लिए विस्फोट में मजदूर की मौत

महोबा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई कस्बे में ग्रेनाइट पत्थर के खदान में खनन के लिए किए गए बारूदी विस्फोट में गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया, “गंगा मइया नामक ग्रेनाइट पत्थर खदान में पत्थर के लिए किए गए बारूदी विस्फोट में 48 वर्षीय मजदूर जवाहर की …

Read More »

गुरु गोविंद प्रकाशोत्सव : मोदी व नीतीश ने की इक-दूजे की तारीफ (राउंडअप)

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना में 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच साझा किया और दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। शुरुआत नीतीश ने की तो मोदी ने भी ‘रिटर्न …

Read More »

माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में राज्यों के चुनाव पर बनेगी रणनीति

तिरुवनंतपुरम, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए गुरुवार को यहां मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो की बैठक शुरू हुई। माकपा के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में भाग ले रहे हैं जो चार फरवरी से आठ मार्च तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति को भी अंतिम रूप देंगे। …

Read More »

केंद्र की योजना केजरीवाल को गिरफ्तार कराने की : सिसोदिया

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में ‘फंसाने’ के लिए कर रही है तथा उन्हें ‘गिरफ्तार’ करने की योजना बना रही है। सिसोदिया ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि दिसंबर 2015 में केजरीवाल के कार्यालय …

Read More »

अगले आदेश तक पर्यावरण मंजूरी से छूट का क्रियान्वयन नहीं : एनजीटी

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की निर्माण परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी से छूट देने से संबंधित अधिसूचना का क्रियान्वयन न्यायाधिकरण के अगले आदेश के बाद होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिसम्बर 2016 में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके मुताबिक 1,50,000 वर्गमीटर भूभाग में फैली इमारतों तथा रियल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493