भारत

केजरीवाल ने बैजल का स्वागत किया, सहयोग की उम्मीद जताई

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अनिल बैजल का दिल्ली के उप-राज्यपाल के तौर पर स्वागत किया और कहा कि वह ‘रुके हुए कार्यो’ को शुरू करने को लेकर बैजल के साथ समन्वय की उम्मीद करते हैं। केजरीवाल ने यहां दिल्ली विधानसभा के लिए 2017 का कैलेंडर और डायरी …

Read More »

गोवा में निर्वाचन आयोग मीडिया पुरस्कार देगा

पणजी, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास के तहत गोवा प्रशासन ने कई मीडिया पुरस्कारों की शुरुआत की है ताकि वर्ष 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक बयान में कहा, “ये पुरस्कार गोवा सरकार के सूचना एवं प्रचार विभाग …

Read More »

क्यूबा के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने क्यूबा की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी। क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी ओर से क्यूबा की सरकार और वहां के लोगों को उनके …

Read More »

नए सेना प्रमुख, वायु सेना प्रमुख ने कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत तथा वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। सेनाप्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के कार्यकाल का आज अंतिम दिन था। जनरल रावत को कार्यभार सौंपे जाने से पहले यहां साउथ ब्लॉक में …

Read More »

बक्सर केंद्रीय कारा से 5 कैदी फरार, 3 कक्षपाल निलंबित (लीड-1)

बक्सर/पटना, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में बक्सर केंद्रीय कारा की चारदीवारी फांदकर पांच कैदी फरार हो गए। सभी फरार कैदी सजायाफ्ता बताए जा रहे हैं। इस बीच कर्तव्यहीनता के आरोप में जेल के तीन कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फरार कैदियों में आरा का सोनू पाण्डेय और उपेन्द्र साह, छपरा का देवधारी राय, मोतिहारी का …

Read More »

राष्ट्रपति ने देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए उनसे सपनों के भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने की अपील की। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, “नववर्ष के मौके पर मैं देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा, “कामना …

Read More »

‘भारत, बांग्लादेश ने सीमा विवाद शांतिपूर्वक सुलझाए’

अगरतला, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने भारत के साथ सभी सीमा विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है जिससे भारत के साथ उनके संबंधों में सुधार हुआ है। बांग्लादेश की पूर्व विदेश मंत्री दीपू मोनी ने शुक्रवार को कहा, “हालांकि हमने भारत और बांग्लादेश के बीच समुद्री सीमा पर विवादों को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अदालत में हस्तक्षेप की …

Read More »

त्रिपुरा में दक्षिण पंथियों ने बढ़ाई माकपा की चिंता

अगरतला, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) राज्य में आरएसएस, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंतित है। माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य बिजान धर ने संवाददाताओं से कहा, “आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), बजरंग दल और भाजपा त्रिपुरा में अपना जनाधार मजबूत करने के लिए लोगों को गुमराह करके …

Read More »

राहुल, चिदंबरम ने नकदी निकालने की सीमा हटाने की मांग की (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और बैंकों और एटीएम से नकदी निकालने की साप्ताहिक सीमा तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि 30 दिसंबर …

Read More »

सूडान के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को सूडान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार व लोगों को बधाई दी। सूडान के अपने समकक्ष उमर अहमद अल-बशीर को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे सूडान की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493