भारत

‘भीम’ एप अंबेडकर के नाम पर सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास : मायावती

लखनऊ, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सस्ती लोकप्रियता के लिए सस्ती मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘भारत इंटरफेस फॉर मनी’ मोबाइल एप को ‘भीम’ का उपनाम देकर इसे डॉ़ अम्बेडकर के नाम से जोड़ना ‘मुंह में राम, …

Read More »

दक्षिण प्रवास के बाद राजधानी लौटे राष्ट्रपति

हैदराबाद, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 दिवसीय सालाना दक्षिण प्रवास के बाद श्निवार को नई दिल्ली लौट आए। तेलंगाना के राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिम्हन, मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उन्हें हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर छोड़ने आए। प्रवास के दौरान सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में ठहरे मुखर्जी ने हैदराबाद में कई कार्यक्रमों में हिस्सा …

Read More »

नकदी निकालने की साप्ताहिक सीमा समाप्त हो : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को बैंकों और एटीएम से नकदी निकालने की साप्ताहिक सीमा तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “बैंकों और एटीएम से सप्ताह में पैसा निकालने की सीमा समाप्त होनी चाहिए।” राहुल ने एक अन्य ट्वीट में तस्वीर साझा करते हुए मांग की कि प्रधानमंत्री …

Read More »

बिहार : मधेपुरा में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, सदर थाना के तुलसीबाड़ी के समीप अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के शव सड़क किनारे मिले। सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे दोनों शवों को देखा। …

Read More »

घमासान के बीच मुलायम हुए नरम, अखिलेश व रामगोपाल की वापसी (लीड-1)

लखनऊ, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर मची रार में सुलह के साफ संकेत दिख रहे हैं। एक दिन पहले पार्टी से छह साल के लिए निकाले गए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को 24 घंटे से भी कम समय में पार्टी में वापस ले लिया गया। अखिलेश और …

Read More »

आंध्र प्रदेश के पटाखा कारखाने में आग, 3 मरे

विजयवाड़ा, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में शनिवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। नेल्लोर के पोर्लुकट्टा में पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ। घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से अधिकांश …

Read More »

अखिलेश, रामगोपाल की सपा में वापसी

लखनऊ, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) में 24 घंटे के भीतर वापसी हो गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने स्वयं इसकी घोषणा की। दोनों को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को निकाले जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद नेताजी और अखिलेश के …

Read More »

मोदी नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी के बाद 30 दिसंबर को नकदी की कमी दूर करने के लिए मांगे गए 50 दिन पूरे होने के बाद शनिवार शाम देश को संबोधित करेंगे। नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी के बाद 30 दिसंबर को नकदी की कमी दूर करने के लिए मांगे गए 50 दिन …

Read More »

जनरल दलबीर सिंह सेवानिवृत्त, सरकार को धन्यवाद दिया (लीड-1)

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह 43 साल देश की सेवा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने सैन्य अभियानों के लिए सेना को ‘पूरी छूट’ देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। जनरल दलबीर सिंह के बाद जनरल बिपिन रावत सेना की कमान संभालेंगे। दलबीर सिंह ने नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक …

Read More »

सपा से निष्कासन के बाद मुलायम से मिलने पहुंचे अखिलेश

लखनऊ, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) से निकाले जाने के बाद शनिवार को पार्टी अध्यक्ष व पिता मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। वह उप्र सरकार में मंत्री आजम खां के साथ सपा अध्यक्ष से मिलने गए। आजम पिता-पुत्र दोनों के करीबी बताए जाते हैं। इससे पहले 5, कालीदास मार्ग स्थित …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493