भारत

केरल : पूर्व मंत्री के घर छापे का विपक्ष ने विरोध किया

तिरुवनंतपुरम, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेतृत्व वाले विपक्ष ने यहां कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के खिलाफ जारी छापेमारी पर चिंता जताई और इसे बदले की कार्रवाई करार दिया। केरल के सतर्कता व भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री व कांग्रेस नेता के.बाबू के आवास तथा …

Read More »

बिहार : पशु बाजार में गिरा बिजली का तार, 2 लोगों की मौत, 22 घायल

आरा, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पशु बाजार में अचानक उच्च क्षमता वाले बिजली के तार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना में एक दर्जन पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, गडहनी बाजार में प्रत्येक …

Read More »

दिल्ली में इस वर्ष मलेरिया से पहली मौत

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में इस वर्ष मलेरिया से मौत का पहला मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, एक 30 वर्षीय युवक की मलेरिया से मौत हुई है। पूर्वी दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 28 अगस्त को तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत के साथ प्रवीण शर्मा को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में हुई …

Read More »

मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर अभी निर्णय नहीं : सरकार

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में इसी वर्ष नवंबर में होने वाले दक्षेस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्सा लेने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को ट्वीट किया, “इस तरह के मामलों में निर्णय इतना पहले नहीं …

Read More »

कन्हैया के खिलाफ कार्रवाई न करे जेएनयू : न्यायालय

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन से 19 सितंबर से पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना किया है। न्यायमूर्ति संदीप सचदेवा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपीली प्राधिकरण के खिलाफ विद्यार्थियों की याचिका पर जवाब देने के लिए भी …

Read More »

कावेरी मुद्दे पर अगला कदम बताए तमिलनाडु सरकार : करुणानिधि

चेन्नई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। कावेरी जल पर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद द्रमुक मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से पूछा कि वह आगे क्या कदम उठाने जा रही है? उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसले में कावेरी नदी से 15 हजार क्यूसेक पानी अगले 10 दिनों तक हर रोज …

Read More »

पंजाब में विधानसभा चुनाव जनवरी या फरवरी में : अधिकारी

चंडीगढ़, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.के.सिंह ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने हालांकि विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में कुछ नहीं बताया। चुनाव की तारीखों का ऐलान इस साल के अंत में निर्वाचन आयोग करेगा। पिछली …

Read More »

वीरभद्र मामला : एलआईसी एजेंड के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दायर आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट आनंद चौहान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार की अदालत में दायर इस आरोप पत्र पर सात सितंबर को सुनवाई होगी। ईडी ने …

Read More »

निलंबित अधिकारियों के समर्थन में आए पूर्व गृहसचिव

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। टीवी के जरिए इस्लाम धर्म का प्रचार करने वाले जाकिर हुसैन की स्वयंसेवी संस्था, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को विदेशी योगदान नियमन कानून(एफसीआरए) के तहत लाइसेंस जारी करने को लेकर निलंबित किए गए गृह मंत्रालय के चार अधिकारियों को एक पूर्व गृहसचिव का समर्थन मिला है। पूर्व गृहसचिव जी.के. पिल्लै ने सीमा सुरक्षा पर आयोजित …

Read More »

भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में आईआईएससी-बेंगलुरू बरकरार

लंदन, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरू की इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अब भी जगह बनाए हुआ है, हालांकि वैश्विक तालिका में दो पायदान नीचे फिसलकर 152वें स्थान पर पहुंच गई है। मंगलवार को नवीनतम क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2016-17 जारी की गई। लंदन, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरू की इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493