भारत

रिलायंस जियो का ऑफर : साल के अंत तक कॉल, डाटा व रोमिंग मुफ्त

मुबंई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि रिलायंस जियो का वाणिज्यिक संचालन 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। कंपनी ने ग्राहकों को आर्कर्षित करने के लिए कई मुफ्त उपहारों की पेशकश की। कंपनी के 42वें वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए रिलायंस अध्यक्ष ने यह …

Read More »

मप्र : खरीदी हुई युवती का यौन शोषण व प्रताड़ना मामले में 3 गिरफ्तार

देवास, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के देवास जिले की पुलिस ने एक युवती को 70 हजार रुपये में खरीदकर उसका यौन शोषण और उसे प्रताड़ित किए जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। खातेगांव थाना के प्रभारी तहजीब काजी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि अमरावती में रहने वाली एक युवती को पांच साल पहले राहुल …

Read More »

‘एनएमडीसी लौह अयस्क की दोहरी मूल्य निर्धारण नीति जारी रख सकता है’

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) लौह अयस्क के लिए अपनी दोहरी मूल्य निर्धारण नीति जारी रख सकता है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कर्नाटक आयरन एंड स्टील मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन द्वारा दायर यााचिका खारिज करते हुए यह फैसला दिया। याचिका में अनुरोध किया गया था …

Read More »

वाराणसी में बीएचयू छात्रों, डॉक्टरों की भिड़ंत

वाराणसी, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक घायल छात्र के दोस्तों के डॉक्टरों से भिड़ जाने के बाद पुलिस ने डॉक्टरों और छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बीएचयू में बुधवार रात एक मरीज के तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए। …

Read More »

आरएसएस के लोगों ने गांधीजी को मारा, मुकदमे का सामना करूंगा : राहुल

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। वह इस विवादास्पद टिप्पणी के लिए मानहानि के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Read More »

श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस का पैलेट गन के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर में गुरुवार को विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सिविल सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेकां नेता अली मुहम्मद सागर और चौधरी मुहम्मद रमजान के नेतृत्व में पार्टी के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने घाटी में भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल …

Read More »

भारत ने ईरानी वेबसाइट की खबर को नकारा

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ईरान की एक समाचार वेबसाइट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संबंधित रिपोर्ट को ‘पूरी तरह से झूठ’ करार दिया। इस खबर में कहा गया है कि सुषमा ने कहा है कि चीन को सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के दौरे को लेकर चौकन्ना रहना चाहिए। …

Read More »

इंडिया गेट के पास सड़क धंसी

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण इंडिया गेट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे यातायात बाधित हुआ है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) गरिमा भटनागर ने आईएएनएस से कहा, “बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण इंडिया गेट से अशोक रोड को जाने वाली सड़क 14 विंडसर प्लेस …

Read More »

संदीप कुमार ने जो किया उससे आहत हुआ : केजरीवाल

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पूर्व मंत्री ने जो कुछ भी किया, वह उससे बेहद आहत हुए हैं। केजरीवाल ने एक ने एक बयान में कहा कि संदीप कुमार ने आम आदमी पार्टी (आप) के …

Read More »

हिमाचल में स्क्रब टायफस से 5 की मौत

शिमला, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। झाड़ झंखाड़ों में पाए जाने वाले एक संक्रमित कीट के काटने के कारण होने वाले रोग ‘स्क्रब टायफस’ से पीड़ित पांच रोगियों की यहां मौत हो गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसीएच) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद ने आईएएनएस को बताया, “स्क्रब टायफस से अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं और …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493