भारत

निर्भया दुष्कर्म कांड के सजायाफ्ता ने की आत्महत्या की कोशिश (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म में दोषी करार किए गए चार लोगों में से एक विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। विनय कुमार उस बस का चालक था, जिसमें …

Read More »

वार्ता के लिए कश्मीर भेजा जाएगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल : राजनाथ

श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वार्ता के लिए जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल अशांत राज्य की समस्याओं को खत्म करने का रास्ता निकालने का प्रयास करेगा।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने ए.आर. किदवई के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गुरुवार को पूर्व सांसद और राज्यपाल ए.आर. किदवई के निधन पर शोक जताया। उपराष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि किदवई में सबसे महान गांधीवादी आदर्श थे और उन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी, योग्य प्रशासक, संसद सदस्य और शिक्षाविद के रूप में देश की सेवा की। उपराष्ट्रपति ने कहा, “मुझे बिहार, हरियाणा …

Read More »

एयर इंडिया के विमान की कजाकिस्तान में आपातकाल लैंडिंग

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के मुंबई से नेवार्क जा रहे विमान की गुरुवार को कजाकिस्तान में आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि इस विमान ने रात लगभग दो बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और बाद में इसका मार्ग बदलकर सुबह 7.30 बजे इसकी कजाकिस्तान में आपातकाल लैंडिंग …

Read More »

मप्र में जन्माष्टमी की धूम

भोपाल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है, मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई है और श्रद्घालु विधिविधान से पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं। राज्य के राज्यपाल रामनरेश यादव व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के प्रमुख शहरों से लेकर कस्बों-गांव …

Read More »

बिहार में बाढ़ से 30 लाख लोग प्रभावित, नदियों के जलस्तर में कमी

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही का मंजर जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में गुरुवार को मामूली कमी आई लेकिन यह अभी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इधर, पुनपुन और सोन नदी भी विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार के …

Read More »

मोदी ने जन्माष्टमी पर राष्ट्र को दी बधाई

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “जय श्री कृष्णा, आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।” जन्माष्टमी भगवान कृष्ण का जन्मदिन है जिसे हर साल देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Read More »

निर्भया दुष्कर्म के दोषी ने की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में सजा काट रहे चार आरोपियों में से एक विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनय को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बुधवार …

Read More »

दिल्ली में सुबह तेज धूप, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज आमतौर पर बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।” आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की …

Read More »

कश्मीर में 48वें दिन भी कर्फ्यू, प्रतिबंध जारी

श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर घाटी में गुरुवार को लगातार 48वें दिन भी कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अनंतनाग, पुलवामा और श्रीनगर जिलों में कर्फ्यू जारी रहेगा जबकि गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, शोपियां, कुलगाम और बडगाम जिलों में बंद जारी रहेगा।” पुलवामा जिले के पिंगलिना गांव में सुरक्षाबलों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493