भारत

हाथों में तिरंगा लिए शिवालय पहुंचे कांवड़िए (फोटो सहित)

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में कांवड़ियों की टोली एक हाथ में कांवड़ और दूसरे हाथ में तिरंगा थामे महादेव का जलाभिषेक करने पहुंची। राजधानी के सड़कों पर तिरंगा पकड़े कांवड़ियों को देखने लोग थम से गए। कांवड़ियों के एक दल में शामिल उदयराम ने कहा, “हम कांवड़ियों के लिए स्वतंत्रता दिवस व सावन का सोमवार अपने आप में अनोखा है। हम …

Read More »

गोवा आतिथ्य में प्रतिष्ठा के कारण ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा : पारसेकर

पणजी, 15 अगस्त (आईएएनएस)। तटीय राज्य गोवा को इस साल अक्टूबर में ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है, क्योंकि हमारे उच्च आतिथ्य मानक हैं। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सोमवार को यहां यह बात कही। पारसेकर ने कहा, “प्रधानमंत्री ने गोवा की प्रतिष्ठा के कारण अन्य सभी राज्यों को छोड़कर यहां ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी का अवसर दिया है। …

Read More »

तेलंगाना ने उत्साह से मनाया स्वाधीनता दिवस

हैदराबाद, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश का सबसे युवा राज्य तेलंगाना ने सोमवार को राष्ट्रभक्ति और उल्लास के साथ 70वां स्वाधीनता दिवस मनाया। ऐतिहासिक गोलकुंडा किले में आयोजित एक रंगारंग समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन से पहले पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें गारद की सलामी दी। जगह की कमी के कारण यहां आयोजित …

Read More »

राजस्थान ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

अजमेर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उल्लास और जोश के साथ सोमवार को पूरे राजस्थान में 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्थानीय पटेल स्टेडियम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने राष्ट्रध्वज फहराया और राजस्थान को एक अग्रणी राज्य बनाने में लोगों से सहयोग करने को कहा। बड़ी संख्या में उपस्थित शहर के निवासियों, स्कूली बच्चों …

Read More »

मप्र के कर्मचारियों को 7वां वेतनमान मिलेगा : शिवराज (लीड-2)

भोपाल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में सोमवार को स्वाधीनता दिवस हषरेल्लास से मनाया जा रहा है। राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों का ब्योरा दिया और कर्मचारियों को कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में कर्मचारियों व अधिकारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा और दैनिक …

Read More »

‘अब आर्थिक परतंत्रता से मुक्ति पाने का समय’

गाजियाबाद, 15 अगस्त (आईएएनएस)। राजनीतिक स्वतंत्रता के बाद देश को आत्मनिर्भर बनने में 70 साल लग गए। अब हमें आर्थिक स्वतंत्रता के मोर्चे पर काम करने की जरूरत है। यह बात यहां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित एक सिंपोजियम में लगभग सर्वसम्मति से उभर कर आई। 15 अगस्त, 1947 को राजनीतिक आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र …

Read More »

कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर, सीआरपीएफ जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में यहां सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चार आतंकवादियों के एक समूह के हमले में सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार शहीद हो गए, जबकि …

Read More »

मेघालय में स्वतंत्रता दिवस की धूम

शिलांग, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मेघायल में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम है। मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सोमवार को यहां राष्ट्रध्वज फहराकर 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पोलो मैदान में हजारों लोगों की भीड़ इस मौके पर परेड का गवाह रही। भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर ने परेड मैदान पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई। संगमा ने सभी नागरिकों से अपनी सरकार को …

Read More »

आंध्र के मुख्यमंत्री ने अनंतपुर में तिरंगा फहराया

विजयवाड़ा, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनंतपुर में राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस के रंगबिरंगे परेड का निरीक्षण किया और पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में मुख्य आधिकारिक समारोह की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देनेवाली झांकी निकाली गई। इस समारोह में राज्य की समृद्ध …

Read More »

कश्मीर में आतंकी हमला, 10 सुरक्षाकर्मी घायल

श्रीनगर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। राज्य में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, लेकिन शहर के पुराने इलाके में हुए आतंकवादी हमले में 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “खानयार क्षेत्र में सुरक्षा बलों के दल पर हुए आतंकवादी हमले में 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से 9 कर्मी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493