पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राजस्थान के हिंगोनिया गोशाला में फैली अव्यवस्था और वहां मर रही गायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गो माता दूध देती है वोट नहीं, इसलिए गोशाला की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा …
Read More »भारत
गोवा में महाराष्ट्र की पीओपी वाली गणेश प्रतिमाएं रोकेंगे : मंत्री
पणजी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा महाराष्ट्र से आनेवाली प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाओं को रोकने के लिए विशेष दस्ते गठित करेगा। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र अर्लेकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अर्लेकर ने सदन में यह भी कहा कि यह विशेष दस्ता उन स्थानों पर छापा भी मारेगा, जहां ये प्रतिमाएं बनाई जा रही होंगी। क्योंकि ये प्रतिमाएं …
Read More »झारखंड में निवेशकों को लुभाने का प्रयास, भूमि अधिग्रहण का विरोध भी
रांची, 5 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में भाजपा और आजसू की गठबंधन सरकार जहां एक ओर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो कर रही है, वहीं विपक्ष ने भूमि अधिग्रहण और जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा करने वाले दो कानूनों में किए गए बदलाव के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को नई …
Read More »असम में आतंकवादी हमला, 12 लोगों की मौत (लीड-3)
गुवाहाटी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। असम के कोकराझार में एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक हमलवार को मार गिराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले एक ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 12 लोगों की …
Read More »हमलावारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी : सोनोवाल
गुवाहाटी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोकराझार में शुक्रवार को एक व्यस्त बाजार में 12 लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताई। सोनोवाल ने कहा, “मैं पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”
Read More »मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या की
इंफाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक गांव पर धावा बोलकर व्यक्ति की हत्या कर दी और ग्राम-प्रधान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हमला उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को रोके जाने के लिए हुए समझौते के बावजूद हुआ, जिस पर कुकी उग्रवादियों ने भी हस्ताक्षर किए थे। मणिपुर के सेनापति …
Read More »छात्राएं शालीन, गरिमा पूर्ण पहनावे पहनें : महिला आयोग
भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) में छात्राओं के शॉर्ट्स और स्कर्ट पहनने पर लगाई गई रोक का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि छात्राओं को सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता और गरिमा से रहना चाहिए। ज्ञात हो कि मेनिट की …
Read More »असम में आतंकवादी हमला, 12 मरे (लीड-2)
गुवाहाटी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। असम के कोकराझार में एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले एक ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। असम पुलिस के …
Read More »बिहार : शराबबंदी ठीक से लागू न कराने के आरोप में 10 थाना प्रभारी निलंबित
पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी लागू होने के चार महीने बाद भी उसे कारगर ढंग से लागू नहीं कराने वाले थाना प्रभारियों पर अब गाज गिरनी प्रारंभ हो गई है। इस क्रम में सरकार ने शुक्रवार को एक साथ 10 थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने यहां पत्रकारों …
Read More »सरकार असम में स्थिति पर नजर बनाए हुए है : राजनाथ
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार असम में आतंकवादी हमले के बाद स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। असम के कोकराझार में एक व्यस्त बाजार में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। राजनाथ ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद …
Read More »
dharmpath.com dharmpath