भारत

सरकार अंबेडकर स्थलों का विकास करेगी

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बी.आर. अंबेडकर से संबंधित स्थलों के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अंबेडकर की 125वीं जयंती पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने इन अनुदानों को मंजूरी दी। मंत्री ने एक बयान में कहा, “कुल 28.81 करोड़ रुपये में से 9.41 करोड़ रुपये नागपुर में दीक्षा …

Read More »

संसद का मानसूत्र सत्र 18 जुलाई से, जीएसटी शीर्ष एजेंडा (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को पारित कराना सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर होगा। यह निर्णय संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिया गया, …

Read More »

राष्ट्रपति ने इस्तांबुल आतंकी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को इस्तांबुल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। मुखर्जी ने कहा, “मैं दृढ़ता से इस्तांबुल के अतातुर्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमले की निंदा करते हूं।” उन्होंने कहा, “भारत इस मुश्किल घड़ी में तुर्की के …

Read More »

केजरीवाल की गुजरात यात्रा रद्द, भाजपा सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध का आरोप

सूरत, 29 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को गुजरात सरकार पर सूरत के एक विश्वविद्यालय पर उस हॉल की बुकिंग रद्द करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया, जिसमें होने जा रहे समारोह में पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल शरीक होने वाले थे। ‘आप’ ने राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाते हुए ‘वीर नर्मद दक्षिणी गुजरात विश्वविद्यालय’ …

Read More »

सलमान का जवाब नामंजूर, 7 जुलाई को पेशी का आदेश

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएसडब्ल्यूसी) ने बुधवार को अभिनेता सलमान खान की दुष्कर्म संबंधी टिप्पणी पर उनके जवाब को अस्वीकार कर दिया और उन्हें सात जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अपने वकील के माध्यम से 28 जून को भेजे पत्र में सलमान ने कहा था कि मामला राष्ट्रीय महिला आयोग …

Read More »

ह्वाट्सएप पर याचिका सर्वोच्च न्यायालय में खारिज

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें न्यायालय से सरकार को यह निर्देश देने का आग्रह किया गया था कि वह ह्वाट्स एप और इसी तरह के अन्य एपों से उनके निजी कोड हासिल करे, ताकि आवश्यकता के समय उनकी सामग्री तक पहुंच बनाया जा सके। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति …

Read More »

माल्या को 29 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश (लीड-1)

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। मुंबई की एक विशेष अदालत ने कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे कारोबारी विजय माल्या को धन की हेराफेरी से संबंधित एक मामले में 29 जुलाई को पेश होने का आदेश बुधवार को जारी किया। विशेष न्यायाधीश पी.आर. भावके ने माल्या को 29 जुलाई को पूर्वाह्न् 11 बजे न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया। …

Read More »

एनजीओ को मिले विदेशी चंदे की जांच का प्रधानमंत्री से आग्रह

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। देश के तंबाकू कानूनों में बदलाव की लॉबिंग के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को मिले विदेश चंदे की जांच कराने का आग्रह बीड़ी कामगारों के एक संघ ने प्रधानमंत्री से की है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े अखिल भारतीय बीड़ी मजदूर संघ (एबीबीएमएमएस) ने आरोप लगाया है कि गैर सरकारी संगठनों को विदेशों से …

Read More »

उप्र, पंजाब के अनुसूचति जाति के छात्रों के लिए 390 करोड़ मंजूर

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और पंजाब में अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्तियों के लिए 390 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने एक बयान में कहा, “पंजाब और उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2016-17 …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़ों की संख्या बढ़ी : पर्रिकर

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी हमलों की नहीं बल्कि मुठभेड़ों की संख्या बढ़ी है। पर्रिकर ने कहा, “मुठभेड़ों में वृद्धि हुई है।” रक्षा मंत्री से जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ने के बारे में पूछा गया था। 25 जून को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493